Home » Jamshedpur News : वैली व्यू स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन, मेजर ध्यानचंद को किया नमन

Jamshedpur News : वैली व्यू स्कूल में राष्ट्रीय खेल दिवस का आयोजन, मेजर ध्यानचंद को किया नमन

खेलों को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का विद्यार्थियों ने लिया संकल्प, तीन दिवसीय कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताएं

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टेल्को वैली व्यू स्कूल में शुक्रवार को महान हॉकी खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय की प्राचार्य मिक्की सिंह ने मेजर ध्यानचंद के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर की। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।
प्राचार्य मिक्की सिंह ने अपने संबोधन में मेजर ध्यानचंद के जीवन एवं उनकी उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अपने अद्भुत खेल कौशल से उन्होंने भारत को विश्व स्तर पर गौरवान्वित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को खेल शपथ भी दिलाई और खेलों को जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के संचालनकर्ता एवं विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल डॉ. जेके. पाण्डेय ने कहा कि मेजर ध्यानचंद का जीवन विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण और देशभक्ति की प्रेरणा देता है। उन्होंने बताया कि शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार विद्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत 28 अगस्त को पोस्टर एवं स्लोगन प्रतियोगिता, ‘खेलो इंडिया’ तथा सामान्य ज्ञान परीक्षा का आयोजन किया गया। 29 अगस्त को विद्यार्थियों को मेजर ध्यानचंद की जीवनी और उनके खेल जीवन से परिचित कराया गया तथा सभी विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर प्रतिज्ञा ली।

उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के अंतिम दिन 30 अगस्त को विद्यार्थियों के लिए दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। तीन दिवसीय आयोजन के दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न खेल गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया और खेलों के महत्व पर अपने विचार भी व्यक्त किए।

शिक्षकों ने विद्यार्थियों को नियमित रूप से खेल गतिविधियों में भाग लेने तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलों को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया।

Related Articles

Leave a Comment