
Jamshedpur : जोहार झारखंड समाजसेवी संस्था की ओर से प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी स्व. महेश्वर प्रसाद की 13वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सोमवार को टेल्को रिक्रिएशन क्लब में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया, जिससे कुल 95 यूनिट रक्त संग्रहित हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला विधायक सोमेश चंद्र सोरेन उपस्थित रहे। इसके अलावा झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष शंभुनाथ सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विजय खां, जिला परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह, जिला परिषद उपाध्यक्ष पंकज सिंह, जदयू जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, खादी बोर्ड के राष्ट्रीय सदस्य मनोज सिंह, भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथलेश सिंह यादव, भाजपा जमशेदपुर महानगर के जिला उपाध्यक्ष अमरजीत सिंह राजा, जिला महामंत्री जितेंद्र राय, पूर्व मंत्री पप्पू सिंह, गुरदेव सिंह राजा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम में टाटा मोटर्स के रजत सिंह, नवीन चौधरी, टाटा मोटर्स के चिकित्सक डॉ. आयुष कुमार, डॉ. पल्लवी, डॉ. एके लाल, पूर्व डीएसपी कमल किशोर सिंह, सतवीर सिंह सोमू, पवन अग्रवाल, तेजेंदर सिंह जॉनी और अनिल अग्रवाल समेत समाज के वरिष्ठ लोग भी शामिल हुए।
रक्तदान शिविर को सफल बनाने में संस्था के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह, संरक्षक पप्पू सिंह, चंचल लकड़ा, रोशन सिंह, श्रीनिवास सिंह, गणेश रॉय, संजय साव, श्याम प्रसाद गुप्ता, राम जी, दुलाल, चंद्रपति, सतनारायण प्रसाद, विश्वकर्मा महतो, सतीश प्रसाद, प्रेम चंद्र भगत, अजय और दिवाकर गुप्ता समेत अन्य सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
संस्था के पदाधिकारियों ने कहा कि स्व. महेश्वर प्रसाद की पुण्यतिथि को समाजसेवा से जोड़ते हुए प्रत्येक वर्ष रक्तदान शिविर आयोजित किया जाता है। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि है। 95 यूनिट रक्त संग्रह के साथ शिविर ने सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का संदेश दिया।

