Home » Jamshedpur Murder : पोटका के जंगल में जमशेदपुर के युवक की हत्या, शव के पास मिली बाइक

Jamshedpur Murder : पोटका के जंगल में जमशेदपुर के युवक की हत्या, शव के पास मिली बाइक

by Mujtaba Haider Rizvi
dead body
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के कोवाली थाना क्षेत्र में झारखंड-ओडिशा सीमा के पास बनकाटा जंगल किनारे एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना पर कोवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक परसुडीह निवासी 25 वर्षीय सिकंदर कुमार है। वह मूल रूप से बिहार के छपरा का रहने वाला था। सिकंदर एक ठेकेदार के अधीन इलेक्ट्रीशियन का काम करता था और परसुडीह में पत्नी व दो बच्चों के साथ रहता था।

 जंगल के पास शव के साथ मिली बाइक और मोबाइल

पुलिस को घटनास्थल से सिकंदर का शव, उसकी बाइक और मोबाइल फोन मिला है। पुलिस के अनुसार, युवक के चेहरे और सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं। इससे घटना को लेकर संदेह गहरा गया है।

परिजनों ने सिकंदर के साथ मारपीट कर हत्या किए जाने की आशंका जताई है। मृतक के बड़े भाई जितेंद्र कुमार ने कोवाली थाना में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या की आशंका जताते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज

फिलहाल युवक की मौत के वास्तविक कारणों का पता नहीं चल सका है। जंगल के किनारे शव मिलना और शरीर पर गंभीर चोट के निशान मिलने से पुलिस हत्या समेत अन्य संभावनाओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

कोवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल भेज दिया है। पुलिस घटनास्थल और आसपास के इलाकों में मिले सुरागों के आधार पर मामले की छानबीन कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट हो सकेगी।

Read also – Jamshedpur Police : पूर्वी सिंहभूम पुलिस को मिले 40 नए पेट्रोलिंग वाहन, SSP ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Related Articles