
Jamshedpur : जमशेदपुर में ट्रैफिक चेकिंग के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ है। साकची के आम बागान में रविवार को शॉपर्स स्क्वायर के पास ट्रैफिक जांच के दौरान एक युवक तेज रफ्तार में बाइक चलाता हुआ आया।
ट्रैफिक के जवान ने जब उसे रोकने की कोशिश की तो वह जोर से चिल्लाया। आगे से हट जा। लेकिन, ट्रैफिक जवान नहीं जाता। युवक ने जवान को टक्कर मार दिया। इस हादसे में ट्रैफिक के जवान को गंभीर चोट आई है। उसका हाथ फ्रैक्चर हो गया है। टक्कर लगते ही बाइक भी पलट गई। इससे युवक भी घायल हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक लोगों ने जल्दी से युवक को उठाया।
युवक उठते ही जवान से भिड़ गया। उसे गाली गलौज करने लगा। बाद में लोगों ने बीच बचाव कर मामला शांत कराया। इसी बीच मौका पाते ही युवक वहां से रफू चक्कर हो गया।
इस घटना से ट्रैफिक पुलिस के जवानों में नाराजगी है। उनकी मांग है कि मामले की जांच कर आरोपी युवक पर कार्रवाई की जाए।

