
Jamshedpur : झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार के आकस्मिक निधन के बाद राज्य सरकार द्वारा घोषित राजकीय शोक और अवकाश के मद्देनजर पूर्वी सिंहभूम जिले में 7 सितंबर 2026 को होने वाली मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (SIR-2026) की दावा-आपत्ति सुनवाई स्थगित कर दी गई है।
जिला जनसंपर्क कार्यालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, सोमवार को जिले के विभिन्न निर्धारित स्थलों पर होने वाली सुनवाई अब नहीं होगी। जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त ने बताया कि सुनवाई की संशोधित तिथि की जानकारी अलग से दी जाएगी। मतदाताओं से अपील है कि वे नई तिथि की सूचना का इंतजार करें।
गौरतलब है कि इन दिनों पूर्वी सिंहभूम जिले में एसआईआर चल रहा है। इसके तहत, दावा और आपत्ति के फार्म लिए जा रहे हैं। दावा और आपत्तियों का निपटारा भी चल रहा है। अधिकारियों का कहना है कि पर्यटन मंत्री के निधन की वजह से सात सितंबर को जो सुनवाई होनी थी उसे फिलहाल रोक दिया गया है।

