Home » Seraikela News: पांडरा गांव में वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

Seraikela News: पांडरा गांव में वज्रपात से दो महिलाओं की मौत, गांव में पसरा मातम

बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान दोनों महिलाएं खेत अथवा घर के आसपास मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
सरायकेला में वज्रपात से दो की मौत
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Seraikela : जिले के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पांडरा गांव में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे वज्रपात की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई। मृतकों की पहचान 46 वर्षीय सोना मनी महतो, पति आशीर्वाद महतो और 27 वर्षीय मुक्ता महतो, पति पुईतु महतो के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि बारिश के दौरान दोनों महिलाएं खेत अथवा घर के आसपास मौजूद थीं। इसी दौरान अचानक तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से दोनों गंभीर रूप से झुलस गईं और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

घटना के बाद गांव में मातम पसर गया। सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। आवश्यक कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना पर जिला परिषद उपाध्यक्ष मधुश्री महतो ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने पीड़ित परिवारों को सरकारी प्रावधान के अनुसार मुआवजा दिलाने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही लोगों से बारिश और वज्रपात के दौरान खुले मैदान, पेड़ों तथा बिजली के खंभों के आसपास नहीं रहने की अपील की।

Read also Jamshedpur News : टाटानगर में 190 लोको पायलटों को प्राथमिक चिकित्सा और आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

Related Articles

Leave a Comment