Home » Jamshedpur News : मानगो के एक फ्लैट में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, पड़ोसियों के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

Jamshedpur News : मानगो के एक फ्लैट में सेक्स रैकेट चलाने का आरोप, पड़ोसियों के हंगामे के बाद पहुंची पुलिस

स्थानीय लोगों का दावा है कि महिला नाबालिगों को बहला-फुसलाकर गलत गतिविधियों में शामिल करती है। लोगों ने फ्लैट के मेन डोर पर जड़ दिया ताला।

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur sex racket
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के संजय पथ स्थित एक फ्लैट में पिछले कई महीनों से कथित तौर पर सेक्स रैकेट संचालित किए जाने का आरोप सामने आया है। स्थानीय लोगों ने फ्लैट में ताला जड़ दिया है। यहां की रहने वाली महिला और काशीडीह निवासी पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए लोगों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है। इलाके के लोगों का कहना है कि महिला का दावा है कि उसके रांची में कई बड़े अधिकारियों से संपर्क हैं। वह धमकी दिया करती है कि अगर उसके खिलाफ शिकायत हुई तो अंजाम खराब होगा।

स्थानीय लोगों का दावा है कि महिला नाबालिगों को बहला-फुसलाकर गलत गतिविधियों में शामिल करती है। आरोप है कि पहले भी फ्लैट को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद उसे वहां से हटाया गया था। बाद में फ्लैट मालिक की अनुमति से उसके दोबारा रहने की बात कही जा रही है।

मामला तब चर्चा में आया, जब अपार्टमेंट में रहने वाला एक नाबालिग रात में दोस्त के परेशानी में होने की बात कहकर घर से निकला। परिजनों ने पीछा किया तो उसके संजय पथ स्थित उक्त फ्लैट में जाने की बात सामने आई। स्थानीय लोगों के अनुसार, किशोर की मां ने फ्लैट में ताला लगा दिया था, जिसे बाद में महिला द्वारा तोड़ दिया गया। इसके बाद किशोर को बाहर ले जाने का आरोप है। घटना के बाद अपार्टमेंट के लोगों में नाराजगी है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कर आरोप सही पाए जाने पर कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, सेक्स रैकेट या नाबालिगों को बहलाने समेत किसी भी आरोप की पुलिस या प्रशासन ने आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Read also Seraikela News: कपाली चोरी मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

Related Articles

Leave a Comment