Home » Chatra News : चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा, दूसरे चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए

Chatra News : चोरी की कोशिश नाकाम, ग्रामीणों ने एक आरोपी को पकड़ा, दूसरे चोर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए

by Rakesh Pandey
Chatra News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चतरा : झारखंड के चतरा जिला अंतर्गत मयूरहंड थाना क्षेत्र के मंझगावा गांव में गुरुवार को देर रात चोरी की नीयत से घर में घुसे एक युवक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। घटना रविंद्र सिंह के घर की बताई जा रही है। ग्रामीणों के मुताबिक, चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे चोरों में से एक को मौके पर ही दबोच लिया गया, जबकि उसके अन्य साथी अंधेरे का लाभ उठाकर भाग निकले।
ग्रामीणों का कहना है कि पकड़े गए आरोपी से पूछताछ के दौरान चोरी की पूर्व घटनाओं में शामिल कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। रविंद्र सिंह के घर में पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। वहीं, गांव के कई अन्य घर भी बीते वर्षों में चोरी की घटनाओं का शिकार हो चुके हैं। लगातार हो रही वारदातों को लेकर ग्रामीणों में पहले से नाराजगी थी।

आरोपी को पुलिस के हवाले करने से किया इनकार

चोर पकड़े जाने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को अपने कब्जे में लेने का प्रयास किया। हालांकि, ग्रामीणों ने आरोपी को पुलिस के हवाले करने से इनकार कर दिया। ग्रामीणों की मांग है कि चोरी की घटनाओं में शामिल सभी लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाए। इसके बाद ही पकड़े गए आरोपी को पुलिस को सौंपा जाएगा।

इटखोरी-हजारीबाग मुख्य मार्ग किया जाम

अपनी मांगों को लेकर ग्रामीणों ने मंझगावा चौक के पास इटखोरी-हजारीबाग मुख्य मार्ग पर आवागमन रोक दिया। सड़क जाम होने से मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक वरीय अधिकारी मौके पर पहुंचकर उनकी समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन नहीं देते, तब तक जाम नहीं हटाया जाएगा।
ग्रामीणों ने पुलिस से गांव में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने और भविष्य में ऐसी वारदातों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।

Read Also- Hazaribagh Bus Accident : हजारीबाग से कोलकाता जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, आधा दर्जन यात्री घायल, स्टेयरिंग में फंसा ड्राइवर

Related Articles

Leave a Comment