Home » Giridih Crime: आधी रात डकैतों ने घर पर बोला धावा, परिवार को बंधक बनाकर उड़ाए लाखों रुपये

Giridih Crime: आधी रात डकैतों ने घर पर बोला धावा, परिवार को बंधक बनाकर उड़ाए लाखों रुपये

मास्क पहने आए डकैतों का उत्पात, बगोदर के घाघरा गांव में नगदी और गहनों पर साफ किया हाथ

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह : जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में डकैती की एक बड़ी घटना सामने आई है। घाघरा गांव में देर रात चार डकैतों ने एक घर पर हमला बोल दिया। वे सभी नकाबपोश थे। पूरे परिवार को बंदूक का भय दिखाकर बंधक बना लिया।

डकैतों ने भुइयां टोला निवासी त्रिभुवन भुइयां के घर को निशाना बनाया। उनके पास रिवॉल्वर जैसे खतरनाक हथियार थे। उन्होंने गमछे से घर के सभी लोगों के हाथ बांध दिए। डरे-सहमे परिजन कोई विरोध नहीं कर सके। इसके बाद लुटेरों ने पूरे घर को खंगाल डाला।

​पीड़ित परिवार के सदस्य बसंत भुइयां ने घटना की पूरी आपबीती बताई। उन्होंने बताया कि घर में कमेटी के 1.20 लाख रुपये नकद रखे थे। डकैतों ने वे सारे रुपये समेट लिए। इसके साथ ही लगभग दो लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के गहने भी लूट लिए। लूटपाट की इस पूरी घटना को अंजाम देने के बाद सभी आसानी से फरार हो गए।

​घटना के तुरंत बाद पीड़ित परिजनों ने गांव के मुखिया प्रतिनिधि को इसकी जानकारी दी। इसके बाद बगोदर पुलिस को सूचना भेजी गई। खबर मिलते ही बगोदर थाना प्रभारी राजेश कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिजनों से बातचीत कर पूरे मामले की जानकारी जुटाई।

​पुलिस इस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। आसपास के इलाकों में घेराबंदी कर अपराधियों की तलाश तेज कर दी गई है। इस घटना से पूरे घाघरा गांव में खौफ का माहौल बना हुआ है। लोग सुरक्षा को लेकर बेहद चिंतित नजर आ रहे हैं।

Read Also: Dhanbad News : पंचमुखी मंदिर के पास युवक का शव मिलने से हड़कंप, चार दिन पहले पत्नी से हुआ था अलगाव

 

 

Related Articles

Leave a Comment