Home » Ghatshila Python Rescue : पांचपांडव में निकला विशालकाय अजगर, मुखिया की पहल पर वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

Ghatshila Python Rescue : पांचपांडव में निकला विशालकाय अजगर, मुखिया की पहल पर वन विभाग ने रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा

by The Photon News Desk
Ghatshila Python Rescue
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : घाटशिला प्रखंड अंतर्गत गोपालपुर ग्राम पंचायत के पांचपांडव गांव में शनिवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब ग्रामीणों ने बस्ती के पास एक विशालकाय अजगर सांप देखा। अजगर दिखने की खबर फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। स्थानीय ग्रामीणों ने सूझबूझ और साहस का परिचय देते हुए अजगर को नियंत्रित कर पकड़ लिया।

घटना की जानकारी तत्काल गोपालपुर पंचायत की मुखिया श्रीमती शांखी हांसदा को दी गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए मुखिया ने त्वरित कार्रवाई की और बिना देर किए वन विभाग के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम दलबल के साथ मौके पर पहुंची। वनकर्मियों ने पूरी सावधानी बरतते हुए अजगर सांप को सुरक्षित रूप से रेस्क्यू किया और ग्रामीणों को किसी भी प्रकार के खतरे से राहत दिलाई। इसके बाद वन विभाग की टीम अजगर को सुरक्षित प्राकृतिक पर्यावास (जंगल) में ले जाकर छोड़ आई।

इस सफल रेस्क्यू अभियान के दौरान मौके पर मुख्य रूप से मुखिया प्रतिनिधि सुखलाल हांसदा, कुंभ रवानी, पिंकू रवानी, शामु हांसदा समेत काफी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। मुखिया और वन विभाग की त्वरित तत्परता के लिए ग्रामीणों ने उनका आभार व्यक्त किया।

Read Also- Jamshedpur News : जमशेदपुर में आस्था का महाकुंभ 14 से 30 सितंबर तक, 108वें श्री श्री गणेश पूजा महोत्सव का होगा भव्य आयोजन

Related Articles

Leave a Comment