
Seraikela : झारखंड के सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड के बहराईसाई में संथाली टैलेंट क्वेस्ट कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे बुद्धिजीवी मंच के जिलाध्यक्ष दुर्गाचरण मुर्मू की ब्रेजा कार को काले रंग की स्कॉर्पियो ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में ब्रेजा कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि उसमें सवार लोग बाल-बाल बच गए।
बताया गया कि स्कॉर्पियो संख्या JH-05-AE-0909 टाटानगर से चाईबासा की ओर जा रही थी। चालक के अनुसार वह शुगर का मरीज है और रास्ते में अचानक झपकी आ गई।
इसी दौरान वाहन अनियंत्रित होकर विपरीत दिशा में खड़ी ब्रेजा से जा टकराया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी ली। पीड़ित पक्ष ने वाहन के नुकसान के एवज में मुआवजे की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

