Home » Jharkhand Cabinet Meeting : 25 सितंबर को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

Jharkhand Cabinet Meeting : 25 सितंबर को होगी झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक, कई प्रस्तावों पर लगेगी मुहर

by Nikhil Kumar
Hemant Soren Jharkhand Cabinet Meeting
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड मंत्रिपरिषद की अगली बैठक 25 सितंबर को होगी। बैठक दोपहर तीन बजे से रांची स्थित झारखंड मंत्रालय के प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में होने वाली बैठक को लेकर मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने अधिसूचना जारी कर दी है।

बैठक में विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर चर्चा और निर्णय लिये जाने की संभावना है। शिक्षा, स्वास्थ्य, ग्रामीण विकास, पथ निर्माण और वित्त समेत अन्य विभागों से जुड़े प्रस्ताव कैबिनेट के समक्ष रखे जा सकते हैं। हालांकि, बैठक के लिए तय एजेंडों की आधिकारिक सूची अभी जारी नहीं की गयी है। इसलिए किन प्रस्तावों पर अंतिम निर्णय होगा, यह बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।

इससे पहले 25 अगस्त को हुई मंत्रिपरिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी थी। इसमें गुरुजी क्रेडिट कार्ड योजना के तहत उच्च शिक्षा के लिए विद्यार्थियों को मिलने वाली राशि से संबंधित व्यवस्था में राहत, गंभीर मरीजों के लिए एयर एंबुलेंस सेवा के विस्तार और इसकी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) को मंजूरी शामिल थी।

इसके अलावा राज्य के 1000 सरकारी स्कूलों में स्मार्ट बोर्ड के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित कक्षाएं और वर्चुअल क्लासरूम शुरू करने की प्रशासनिक स्वीकृति दी गयी थी। रांची में अरगोड़ा चौक से हरमू और करमटोली से साइंस सिटी तक फ्लाईओवर निर्माण के प्रस्ताव को भी कैबिनेट की मंजूरी मिली थी।

Related Articles

Leave a Comment