Home » Ghatshila News : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत रोपे गए पौधे, एचसीएल-आईसीसी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत निकली भव्य प्रभात फेरी

Ghatshila News : ‘एक पेड़ माँ के नाम’ के तहत रोपे गए पौधे, एचसीएल-आईसीसी में ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान के तहत निकली भव्य प्रभात फेरी

इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वच्छता को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने का आह्वान किया। साथ ही संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत दायित्व नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है

by The Photon News Desk
Ghatshila News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

घाटशिला: हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड (एचसीएल) की स्थानीय इकाई ‘इंडियन कॉपर कॉम्प्लेक्स’ (आईसीसी) में 20 सितंबर को ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान’ के अंतर्गत भव्य प्रभात फेरी निकाली गई। इसका मुख्य उद्देश्य स्वच्छ एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश जन-जन तक पहुँचाना तथा लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। प्रभात फेरी का नेतृत्व कार्यकारी निदेशक एवं इकाई प्रमुख श्री उमेश सिंह ने किया। इस दौरान वरिष्ठ कार्यपालक, अधिकारी, ट्रेड यूनियन के पदाधिकारी, सुरक्षा गार्ड एवं बड़ी संख्या में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

प्रभात फेरी से कचरे का निस्तारण व स्वच्छता का दिया संदेश

प्रभात फेरी के माध्यम से प्रतिभागियों ने आम नागरिकों को अपने आसपास साफ-सफाई रखने, कचरे का उचित निस्तारण करने और पर्यावरण को स्वच्छ बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वच्छता को केवल एक औपचारिक अभियान तक सीमित न रखकर इसे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का आह्वान किया। साथ ही यह संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल व्यक्तिगत दायित्व नहीं, बल्कि पूरे समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प

परिसर को हरा-भरा बनाने और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से कार्यक्रम के दौरान ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के तहत वृक्षारोपण भी किया गया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने लगाए गए पौधों की देखभाल करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने पौधे रोपे। साथ ही उनके संरक्षण का संकल्प भी लिया। कंपनी के अलावा आम लोग भी पौधारोपण, स्वच्छता और पर्यावरण के प्रति जागरूक हुए। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

Read Also- Ghatshila News: गोपालपुर में युवक ने लगाई फांसी, डिप्रेशन के चलते उठाया आत्मघाती कदम, परिवार में छाया मातम

Related Articles

Leave a Comment