Home » Jamshedpur News : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने घोषित किए जिलों के प्रभारी

Jamshedpur News : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने घोषित किए जिलों के प्रभारी

15 नवंबर तक जिला संयोजक मंडली गठित कर चुनाव की तिथि तय करने का निर्देश

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : ब्राह्मण समाज को संगठित, सशक्त और सामाजिक रूप से सक्रिय बनाने के उद्देश्य से ब्राह्मण युवा शक्ति संघ ने झारखंड के विभिन्न जिलों के प्रभारियों की घोषणा की है। सभी नवनियुक्त प्रभारियों को 15 नवंबर तक जिला संयोजक मंडली गठित कर लोकतांत्रिक चुनाव की तिथि निर्धारित करने का निर्देश दिया गया है।

संघ के अनुसार सरायकेला-खरसावां के प्रभारी निर्मल दीक्षित एवं विजय पाठक, बोकारो-धनबाद के अभिषेक ओझा एवं दिलीप पांडेय, रांची के अरुण शुक्ला एवं रणजीत झा तथा हजारीबाग के अप्पू तिवारी एवं संतोष जोशी बनाए गए हैं। वहीं गढ़वा में अंकित आनंद एवं पवन ओझा, पलामू में सूरज ओझा एवं सुशील पांडेय, चक्रधरपुर में कमलेश दुबे एवं पप्पू मिश्रा तथा गुमला में राजेश त्रिपाठी एवं हृतिक चौबे को जिम्मेदारी दी गई है। जमशेदपुर में सुनील शर्मा एवं ध्रुव मिश्रा जिला प्रभारी की जिम्मेदारी संभालते रहेंगे।

संघ के संयोजक अप्पू तिवारी ने कहा कि संगठन का उद्देश्य किसी व्यक्ति विशेष को पद देना नहीं, बल्कि समाज के सभी वर्गों को जोड़कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया के माध्यम से नेतृत्व तैयार करना है। जिला स्तर पर चुनाव प्रक्रिया पूरी होने के बाद निर्वाचित प्रतिनिधियों की सहभागिता से प्रदेश स्तरीय कमिटी का गठन किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि संगठन का मूल उद्देश्य सामाजिक एकता, शिक्षा, संस्कार, सेवा, स्वाभिमान और जरूरतमंद परिवारों के सहयोग को मजबूत करना है। प्रतिभावान विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं और जरूरतमंद परिवारों को संगठनात्मक स्तर पर सहयोग देने की दिशा में भी काम किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment