Home » Chaibasa News : चाईबासा में डीसी-एसपी ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

Chaibasa News : चाईबासा में डीसी-एसपी ने पूजा पंडालों का किया औचक निरीक्षण, दिए कड़े निर्देश

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में आगामी दुर्गा पूजा उत्सव को सुरक्षित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। मंगलवार को देर शाम उपायुक्त मनीष कुमार तथा पुलिस अधीक्षक अमित रेनू ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्‍न पूजा पंडालों का स्थलीय निरीक्षण किया।

इस दौरान वरिष्ठ अधिकारियों के काफिले ने अमला टोला स्थित जैन मार्केट, पिलाई हॉल, रवींद्र भवन, गांधी टोला, शहीद पार्क और बांधपाड़ा सहित दर्जनों प्रमुख पूजा स्थलों का दौरा कर वहां चल रही तैयारियों की समीक्षा की।

सुरक्षा, यातायात और विधि-व्यवस्था पर जोर

निरीक्षण के दौरान डीसी और एसपी ने विधि-व्यवस्था, ट्रैफिक रूटिंग, वाहनों की पार्किंग, प्रकाश व्यवस्था, स्वच्छता तथा मूर्ति विसर्जन की कार्ययोजना का बारीकी से जायजा लिया। मौके पर मौजूद एसडीओ संजय कुमार, एसडीपीओ बहामन टुटी, सीओ उपेंद्र कुमार एवं नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी संतोषनी मुर्मू को सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के संबंध में कई आवश्यक निर्देश दिए गए।

पूजा समितियों को दिए गए प्रमुख निर्देश

भीड़ नियंत्रण व स्वच्छता को लेकर पंडालों के भीतर व बाहर सफाई के साथ-साथ श्रद्धालुओं के सुगम आवागमन के लिए ठोस प्लान तैयार किया जाए।

अग्निशमन उपाय सभी पूजा पंडालों में आग से बचाव (फायर सेफ्टी) के पर्याप्त साधन अनिवार्य रूप से उपलब्ध रहें।

एसपी अमित रेनू ने पंडालों और संवेदनशील स्थानों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात करने तथा विसर्जन मार्ग पर कड़ी निगरानी रखने की बात कही।

इस निरीक्षण अभियान में नगर परिषद के अध्यक्ष नितिन प्रकाश, उपाध्यक्ष विकास शर्मा, सदर थाना प्रभारी चंद्रशेखर चौधरी, मुफस्सिल थाना प्रभारी विनोद कुमार के अलावा विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति विभाग के अभियंता भी शामिल थे। जिला प्रशासन ने सभी पूजा समितियों और आम नागरिकों से त्योहार के दौरान शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करने की अपील की है।

Read Also Chaibasa Durga Puja : दुर्गा पूजा को लेकर प्रशासन सख्त : डीजे पर पूर्ण प्रतिबंध, पंडालों में CCTV और कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Related Articles

Leave a Comment