
Jamshedpur : गोलमुरी स्थित यूएफसी ग्राउंड में दो दिवसीय 8वीं यूएफसी चैलेंजर ट्रॉफी 2026 का आगाज हुआ। नॉकआउट आधार पर आयोजित इस फुटबॉल टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने खेल के प्रति अपने उत्साह और प्रतिभा का प्रदर्शन किया। यूएफसी फैमिली की ओर से लगातार आठ वर्षों से इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है।

सिटी एसपी को सम्मानित करते UFC Family के अध्यक्ष शाही आदिल
टूर्नामेंट का उद्देश्य युवाओं में खेल भावना और प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देने के साथ उन्हें नशे जैसी बुराइयों से दूर रखना है। यूएफसी फैमिली के अध्यक्ष शाही आदिल और उनकी टीम फुटबॉल के माध्यम से युवाओं को सकारात्मक गतिविधियों से जोड़ने का प्रयास कर रही है।
आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में सिटी एसपी ललित मीणा शामिल हुए। उनके अलावा भारतीय हैंडबॉल कोच डॉ. हसन इमाम मलिक और झामुमो के जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन समेत शहर के कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
टूर्नामेंट को सफल बनाने में यूएफसी फैमिली के अध्यक्ष शाही आदिल के साथ राहत, आरजू, शमशाद, रियाज और टीम के अन्य सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आयोजकों का प्रयास है कि इस तरह की खेल प्रतियोगिताओं के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिले और वे खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ें।

