Home » Chaibasa News : नोवामुंडी के बड़ाजामदा में 18 हाथियों के झुंड से दहशत, ग्रामीणों में डर

Chaibasa News : नोवामुंडी के बड़ाजामदा में 18 हाथियों के झुंड से दहशत, ग्रामीणों में डर

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के नोवामुंडी प्रखंड के बड़ाजामदा क्षेत्र में जंगली हाथियों के बड़े झुंड के पहुंचने से स्थानीय लोगों में डर और परेशानी बढ़ गई है। शुक्रवार सुबह बालाजी सुखचैन मोड़ के पास लगभग 17 से 18 जंगली हाथियों का झुंड देखा गया, जिसमें कई छोटे बच्चे भी शामिल थे। क्षेत्रवासियों के अनुसार यह झुंड इन दिनों नोवामुंडी प्रखंड के विभिन्न इलाकों में लगातार घूम रहा है, जिससे पूरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।झुंड में बच्चों वाले हाथी होने के कारण खतरा ज्यादा है, इसलिए ग्रामीणों को अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

प्रशासन और विशेषज्ञों ने आम लोगों से अपील की है कि हाथियों के पास बिल्कुल न जाएं, उन्हें घेरने या भगाने की कोशिश न करें और शोर मचाकर उन्हें न उकसाएं। सोशल मीडिया के लिए फोटो-वीडियो बनाने के चक्कर में हाथियों के करीब जाना जानलेवा साबित हो सकता है।हाथियों की लगातार आवाजाही से ग्रामीण किसी अनहोनी और जान-माल के नुकसान को लेकर भयभीत हैं। लोगों ने वन विभाग से मांग की है कि हाथियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं।

साथ ही ग्रामीणों से अनुरोध किया गया है कि हाथी दिखाई देने पर सुरक्षित दूरी बनाए रखें और तुरंत वन विभाग को सूचना दें, ताकि मानव और वन्यजीव दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।

Read Also Chaibasa News : चाईबासा के खुदरा बाजारों में आलू, प्याज और लहसुन की महंगाई पर उठे सवाल, कालाबाजारी रोकने की मांग

Related Articles

Leave a Comment