Home » Jamshedpur News : टेल्को राममंदिर में मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना, जयघोष और ढाक की गूंज से भक्तिमय हुआ परिसर

Jamshedpur News : टेल्को राममंदिर में मां कालरात्रि की पूजा-अर्चना, जयघोष और ढाक की गूंज से भक्तिमय हुआ परिसर

पूजा के बाद आरती और सामूहिक पुष्पांजलि का हुआ आयोजन

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टेल्को श्री श्री राममंदिर दुर्गा पूजा समिति, टेल्को कॉलोनी की ओर से शनिवार को नवपत्रिका प्रवेश के साथ महासप्तमी पूजा विधि-विधानपूर्वक संपन्न हुई। इस अवसर पर मां दुर्गा के सातवें स्वरूप मां कालरात्रि की वैदिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना की गई।

पूजा के बाद आरती और सामूहिक पुष्पांजलि का आयोजन हुआ। इस दौरान मंदिर परिसर मां दुर्गा के जयघोष और ढाक की गूंज से भक्तिमय हो उठा। मां के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।

महासप्तमी के अनुष्ठान श्री राममंदिर, टेल्को के मुख्य पुरोहित जीवानंद मिश्रा, विनोद मिश्रा एवं राजेश पाण्डेय की देखरेख में संपन्न हुए। पूजा के दौरान श्रद्धालुओं ने मां दुर्गा से सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

इस अवसर पर राममंदिर के सभी प्रतिनिधि एवं दुर्गा पूजा समिति के सदस्य उपस्थित रहे। पूरे आयोजन में भक्तिमय माहौल बना रहा।

Related Articles

Leave a Comment