Home » Potka News : परिवार संग मां दुर्गा की आराधना करने पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली की मांगी दुआ

Potka News : परिवार संग मां दुर्गा की आराधना करने पहुंचे विधायक संजीव सरदार, पोटका की खुशहाली की मांगी दुआ

हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में पत्नी और बच्चों के साथ की पूजा-अर्चना, बोले- पोटका की जनता भी मेरे परिवार का हिस्सा

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पोटका विधायक संजीव सरदार दुर्गा अष्टमी और नवमी के अवसर पर अपने परिवार के साथ हल्दीपोखर की प्राचीन दुर्गा पूजा में शामिल हुए। उन्होंने पत्नी रानिता सरदार, पुत्र आयन सरदार व प्रवीर सरदार और पुत्री श्रेया सरदार के साथ मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और पुष्पांजलि अर्पित कर आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक ने पोटका विधानसभा क्षेत्र के लोगों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

हल्दीपोखर में ब्राह्मण परिवार की ओर से आयोजित इस प्राचीन दुर्गा पूजा में विधायक का परिवार पूरी श्रद्धा के साथ शामिल हुआ। पूजा के बाद संजीव सरदार ने कहा कि जनप्रतिनिधि होने के नाते उनका परिवार केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि पोटका विधानसभा क्षेत्र की पूरी जनता उनके परिवार का हिस्सा है।

उन्होंने कहा कि मां दुर्गा से उनकी प्रार्थना है कि क्षेत्र के हर घर में सुख-शांति बनी रहे, लोग स्वस्थ रहें और समाज में आपसी प्रेम व भाईचारा कायम रहे। उन्होंने यह भी कामना की कि समाज में नफरत, वैमनस्य और आपसी द्वेष फैलाने वाली प्रवृत्तियों का अंत हो। विधायक ने क्षेत्रवासियों को दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं देते हुए सभी के मंगलमय जीवन की कामना की।

हल्दीपोखर की प्राचीन पूजा में उमड़े श्रद्धालु

विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हल्दीपोखर में ब्राह्मण परिवार की ओर से आयोजित दुर्गा पूजा वर्षों पुरानी परंपरा से जुड़ी है। इस पूजा के प्रति क्षेत्र के लोगों में गहरी आस्था है। इसी परंपरा के तहत वह इस वर्ष भी पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंचे।

सोमवार को पोटका प्रखंड क्षेत्र में अष्टमी और नवमी की पूजा उत्साह के साथ संपन्न हुई। सुबह चार बजे से ही पूजा पंडालों में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह 7:39 बजे तक अष्टमी पूजा हुई, जिसके बाद संधि बलि के साथ नवमी की पूजा शुरू हुई। देर रात तक पंडालों में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में डूबा रहा।

इस अवसर पर पुरोहित देबु शर्मा, टूरा शर्मा, उपमुखिया ओमप्रकाश गुप्ता, देव पालित, संस्कार राम, कल्याण सरकार और सुखेंदु गुहा समेत बड़ी संख्या में श्रद्धालु व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Read also – Chandil Robbery Case : चांडिल डकैती केस में एक डकैत समेत जेवरात खरीदने वाला दुकानदार गिरफ्तार, 24 लाख के गहने बरामद

Related Articles

Leave a Comment