Home » Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में आईफोन बेचने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार, दुर्गापूजा में मोबाइल छिनतई का हुआ खुलासा

Jamshedpur Crime : जमशेदपुर में आईफोन बेचने पहुंचे दो युवक गिरफ्तार, दुर्गापूजा में मोबाइल छिनतई का हुआ खुलासा

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : दुर्गापूजा के दौरान राहगीरों से मोबाइल फोन छिनतई करने के मामले में परसुडीह थाना पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी चोरी की मोटरसाइकिलों का इस्तेमाल कर बिरसानगर इलाके में मोबाइल छिनतई की घटनाओं को अंजाम देते थे। छिनतई के मोबाइल और चोरी की बाइक बेचने की कोशिश के दौरान पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोपोडेरा गांधी मैदान निवासी समीर मुखी (20), पिता शीलू मुखी, और सोपोडेरा नीचे टोला स्थित शिव मंदिर के पास रहने वाले सुखलाल गगराई (20), पिता स्वर्गीय कांडे गगराई के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के पास से एप्पल आईफोन 15 प्रो मैक्स, मोटोरोला का मोबाइल फोन और दो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल बरामद की हैं।

गुप्त सूचना पर पुलिस ने की छापेमारी

पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को सूचना मिली थी कि परसुडीह थाना क्षेत्र के मुरुम मैदान के पास कुछ युवक छिनतई के मोबाइल और चोरी की मोटरसाइकिल बेचने के लिए पहुंचे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर इलाके में छापेमारी की।

पुलिस को देखकर भागने की कोशिश कर रहे दोनों युवकों को जवानों ने खदेड़कर पकड़ लिया। तलाशी के दौरान समीर मुखी के पास से आईफोन और एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल मिली, जबकि सुखलाल गगराई के पास से मोटोरोला का मोबाइल फोन बरामद हुआ।

 सीतारामडेरा से चोरी की बाइक भी मिली

पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई ऑलिव ग्रीन रंग की स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (जेएच05ईडी-9874) जब्त की है। इसके अलावा सीतारामडेरा थाना क्षेत्र से चोरी की गई बिना नंबर प्लेट वाली काले रंग की एक अन्य स्प्लेंडर बाइक भी बरामद हुई है।

पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने कथित तौर पर बताया कि बिना नंबर प्लेट वाली मोटरसाइकिल सीतारामडेरा इलाके से चोरी की गई थी। दोनों ने दुर्गापूजा के दौरान मोटरसाइकिलों से बिरसानगर थाना क्षेत्र के अलग-अलग मार्गों पर राहगीरों के मोबाइल फोन छीनने की बात भी बताई।

 न्यायिक हिरासत में भेजे गए आरोपी

इस मामले में अवर निरीक्षक जेम्स एक्का के बयान पर परसुडीह थाना में कांड संख्या 117/2026 दर्ज किया गया है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 317(2), 317(5) और 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।

दोनों गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अब इस मामले में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।

Read also – Jamshedpur News : छठ पूजा से पहले मानगो के सात घाटों का मेयर ने किया निरीक्षण, सफाई और रोशनी की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश

Related Articles

Leave a Comment