
Jamshedpur : टाटा मोटर्स के वर्ल्ड ट्रक लाइन-3 में तीन सम्मानित सहकर्मियों के सेवानिवृत्त होने पर कैंटीन परिसर में भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर श्री तिवारी, श्री जयदीप साहू एवं श्री हरिशंकर दास को भावभीनी विदाई दी गई। समारोह में प्रबंधन, यूनियन के प्रतिनिधियों, कर्मचारियों एवं प्रशिक्षु साथियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से सिल्वा, मनजीत, दयाल, गौरव एवं दास जी उपस्थित रहे। वहीं, यूनियन की ओर से ऑफिस बेयरर आरआर दुबे, कमेटी मेंबर जुगनू वर्मा, संतोष जायसवाल, अंजय सिंह उर्फ भोला एवं डीजे. घोष शामिल हुए।
इसके अलावा कर्मचारियों की ओर से लक्ष्मण महतो, मनोज ठाकुर, अशोक मिश्रा, अनिल कुमार, सुदामा सिंह, मुकुल कुमार, जेपी प्रसाद, संतोष द्विवेदी एवं एलेक्स कुजूर सहित बड़ी संख्या में कर्मचारी और प्रशिक्षु मौजूद रहे।
समारोह के दौरान वक्ताओं ने तीनों सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा, कार्य के प्रति समर्पण और संस्थान में उनके अमूल्य योगदान की सराहना की। वक्ताओं ने कहा कि वर्षों तक साथ काम करने के दौरान बने आपसी संबंध, सहयोग और साझा अनुभव हमेशा याद रहेंगे।
समारोह का माहौल उस समय भावुक हो गया, जब सहकर्मियों ने अपने साथ बिताए यादगार पलों को साझा करते हुए तीनों साथियों को सम्मानपूर्वक विदाई दी। अंत में सभी ने उनके स्वस्थ, सुखमय, खुशहाल एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

