Home » Admission Alert : जमशेदपुर के अंगीभूत काॅलेजाें में संचालित इंटरमीडिएट में अब तक 6 हजार से अधिक आवेदन आए, सबसे अधिक 1800 आवेदन ग्रेजुएट व एलबीएसएम काॅलेज के लिए

Admission Alert : जमशेदपुर के अंगीभूत काॅलेजाें में संचालित इंटरमीडिएट में अब तक 6 हजार से अधिक आवेदन आए, सबसे अधिक 1800 आवेदन ग्रेजुएट व एलबीएसएम काॅलेज के लिए

by Rakesh Pandey
KU PHD Result
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : सरकार के आदेश के बाद से काेल्हान विश्वविद्यालय के अंगीभूत काॅलेजाें में संचालित इंटरमीडिएट के तीनों संकाय में एडमिशन की प्रक्रिया जारी है। शहर के कॉलेजों में एडमिशन के लिए काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने आवेदन किया है और लगातार आवेदन आ रहे हैं।

आंकड़े की मानें ताे अब तक 6 हजार से अधिक आवेदन जमशेदपुर के पांच काॅलेजाें में भरा गया है। इसमें से 60 प्रतिशत से अधिक छात्राें ने नामांकन ले भी लिया है जबकि अन्य छात्र कतार में हैं। इससे स्पष्ट है कि रिजल्ट प्रकाशित होने के लंबे समय बाद भी बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं अंगीभूत कॉलेजों में एडमिशन का इंतजार कर रहे थे। और जैसे ही एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हुई छात्रों ने दाखिला लेना शुरू कर दिया।

सबसे अधिक 1800 आवेदन ग्रेजुएट काॅलेज में दाखिला के लिए आया है। जबकि सबसे कम 600 आवेदन मानगो स्थित जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में आया है। वहीं अभी एडमिशन की प्रक्रिया जारी है। ऐसे में नामांकन संख्या में अभी और बढ़ाेत्तरी हाेने का अनुमान है। विदित हो कि निजी इंटर कॉलेजों में फीस अधिक होने की वजह से छात्र सरकारी कॉलेजों में दाखिला ले रहे हैं।

एलबीएसएम में आर्ट्स की 600 सीटें, आवेदन 1200 से अधिक :

शहर के कई कॉलेजों में सीटों की संख्या की तुलना में कहीं अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया है। जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज की बात करें तो यहां आवंटित कुल सीटों की संख्या 1200 है। शिक्षा सचिव के निर्देश के अनुसार इसमें से भी 10 प्रतिशत कम सीटों पर ही दाखिला लेना है। लेकिन इस कॉलेज में आवेदकों की संख्या 1650 के करीब है।

जबकि करनडीह स्थित एलबीएसएम कॉलेज में कुल 18 आवेदन आए हैं जिसमें अकेले आर्ट्स के लिए 1200 से अधिक छात्रों ने आवेदन किया है जबकि यहां आर्ट्स के लिए सिर्फ 600 है।

वर्कर्स कॉलेज में 50 पतिशत से भी कम आवेदन :

जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज में सबसे कम आवेदन आये हैं और एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों की संख्या भी काफी कम है। इस कॉलेज के इंटमीडिएट सेक्शन में एडमिशन की जो गति है, उसे देखते हुए माना जा रहा है कि यहां किसी तरह सभी सीटों पर नामांकन हो सकेगा। कालेज की मानें तो कुल सीटों का 50 प्रतिशत आवेदन भी नहीं आया है। कॉलेज के प्राचार्य डॉ एसपी महालिक ने बताया कि इस बार 500 आवेदन आया है, जिसमें 300 छात्रों ने दाखिला लिया है। उनकी मानें तो एडमिशन विलंब से शुरू होने के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। हालांकि उन्हें उम्मीद है कि जैसे जैसे तिथि आगे बढ़ेगी एडमिशन का ग्राफ भी आगे बढ़ेगा।

किस कॉलेज में लगभग कितने आवेदन :
ग्रेजुएट कॉलेज, साकची : 1800
एलबीएसएम कॉलेज, करनडीह : 1800
जमशेदपुर को-ऑपरेटिव कॉलेज, बिष्टुपुर : 1600
एबीएम कॉलेज, गोलमुरी : 1200
जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, मानगो : 600

Related Articles