Home » Sovereign Gold Bond Scheme: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका, खरीदें बाजार से भी सस्ता सोना

Sovereign Gold Bond Scheme: सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड में निवेश का मौका, खरीदें बाजार से भी सस्ता सोना

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सेंट्रल डेस्क :Sovereign Gold Bond Scheme: गोल्ड यानि सोने में निवेश करना हमेशा फायदे का सौदा माना जाता है। बल्कि एक वर्ग ऐसा है जो सोने में निवेश को ही प्राथमिकता देता है और विश्वसनीय निवेश भी मानता है। इसके पीछे एक कारण यह है कि सोने की कीमत हमेशा बढ़ती रहती है।

क्यों बेहतर है Sovereign Gold Bond Scheme

अगर आप भी गोल्ड यानि सोने में निवेश करना चाहते हैं यह प्रश्न जेहन में उठना स्वाभाविक है कि कहां निवेश करें। आमतौर पर किसी सरकारी स्कीम में निवेश को अपेक्षाकृत ज्यादा भरोसेमंद माना जाता है। तो, अब यह मौका भी आपके पास है। सोने में निवेश करने के लिए सरकार की सोवरन गोल्ड बॉन्ड स्कीम की दूसरी सिरीज को चुन सकते हैं। यह विकल्प इसलिए भी बेहतर है क्योंकि बाजार भाव की तुलना में गोल्ड बॉन्ड सस्ता है। साथ ही ऑनलाइन खरीद पर छूट भी दी जा रही है।

शुरू हो रहा है सब्सक्रिप्शन

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड (SGB) की इस साल की सीरीज-2 में निवेश के लिए समय शुरू होने ही वाला है। 11 सितंबर को सब्सक्रिप्शन के लिए यह स्कीम खुलेगी। समय बहुत ज्यादा नहीं है क्योंकि 15 सितंबर 2023 को सब्सक्रिप्शन का समय समाप्त हो जाएगा। वहीं भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2023-24 सिरीज की इस किश्त के लिए सेटलमेंट की तिथि 20 सितंबर 2023 निर्धारित की है। याद रखने के लिए बता दें कि गोल्ड बॉन्ड की पहली सीरीज का सब्सक्रिप्शन 19-23 जून को खोला गया था।

सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2023-24 सीरीज-II

भारतीय रिजर्व बैं की ओर से 14 जून 2023 के सर्कुलर के अनुसार सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड योजना 2023-24 सिरीज-II सब्सक्रिप्शन के लिए 11-15 सितंबर 2023 के दौरान खुली रहेगी। जानकारी के लिए बता दें कि गोल्ड बांड का मूल्य सबस्क्रिप्शन अवधि से पहले यानी 06 सितंबर 07 सितंबर और 08 सितंबर 2023 को प्रति ग्राम सोने की कीमत 5,923/- रुपये रही है।

ऑनलाइन भुगतान करने पर उठा सकेंगे छूट का लाभ

भारतीय रिज़र्व बैंक के परामर्श से ऑनलाइन आवेदन और डिजिटल मोड के माध्यम से भुगतान करने वाले निवेशकों को तय मूल्य से 50/- रुपये प्रति ग्राम की छूट देने का निर्णय भी लिया गया । इसके बाद अब गोल्ड बॉन्ड का मूल्य 5,873/- रुपये प्रति ग्राम होगा।

कहां मिलेगा Sovereign Gold Bond?

इस सोवरन गोल्ड बॉन्ड को लिस्टेड कमर्शियल बैंकों, स्टॉक होल्डिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (SHCIL), क्लियरिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (CCIL), नामित डाकघरों और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया लिमिटेड के अलावा बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज लिमिटेड के माध्यम से बेचा जाएगा।

READ  ALSO  : बिहार में 81000 अयोग्य किसानों को लौटानी होगी किस्त, केंद्र का सख्त निर्देश

गोल्ड बॉन्ड के लिए भुगतान करने के क्या हैं विकल्प?

ऑनलाइन सब्सक्रिप्शन लेनेवालों और डिजिटल भुगतान मोड से भुगतान करनवालों के लिए सोवरन गोल्ड बॉन्ड का मूल्य 50 रुपये प्रति ग्राम कम हो जाएगा। इस गोल्ड बॉन्ड के लिए भुगतान 20,000 रुपये की सीमा तक नकद में किया जाए सकेगा। इससे अधिक राशि का मामला होने की स्थिति में इसका भुगतान डिमांड ड्राफ्ट, चेक या नेट बैंकिंग के माध्यम से भी किया जा सकेगा।

Related Articles