जमशेदपुर: शनिवार को जमशेदपुर वर्कर्स कॉलेज, जमशेदपुर के कॉमर्स विभाग में अभिभावक – शिक्षक सभा का आयोजन किया गया।

आयोजित सभा में बी. काम छठे सेमेस्टर के छात्रों के अभिभावकों को आमंत्रित किया गया था। कॉमर्स विभाग के वरीय शिक्षक डॉ. प्रभात कुमार पाणी सभा को संबोधित करते हुए नियमित रूप से कक्षा में उपस्थित रहने की बात कही और छात्रों के भविष्य निर्माण के लिए सलाह दिए।
अभिभावकों ने सभा से संतुष्टि जताई तथा इस प्रकार के अन्य सभा भी आयोजित कर बच्चों का मनोबल बढ़ाने तथा अभिभावक शिक्षक के बीच भी बेहतर तालमेल बैठाने हेतु भविष्य में अन्य सभाएं आयोजित करने की सलाह दी।
अभिभावक-शिक्षक आयोजित सभा में कॉमर्स विभाग के शिक्षक डॉ ऐ. सी. पाठक, डॉ. मोनी दीपा दास, डॉ संजू , डॉ मीतू आहूजा, श्रीमती मालिका हेजाब व अन्य उपस्थित थे।

