
सेंट्रल डेस्क : पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ इलाके के हिंजेवाड़ी में बुधवार सुबह एक निजी कंपनी के टेंपो ट्रेवलर में अचानक आग लग गई। इस हादसे में चार कर्मचारियों की जलकर मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, यह घटना तब हुई जब टेंपो ट्रेवलर में सवार कर्मचारी अपने दफ्तर जा रहे थे। गाड़ी डसॉल्ट सिस्टम्स के पास पहुंची ही थी कि उसमें भीषण आग लग गई। आग के दौरान कुछ कर्मचारी गाड़ी से बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन चार लोग गाड़ी में फंस गए और वे बाहर नहीं आ सके। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

