जमशेदपुर/Applications for Counseling: वर्ष 2015-16 में राज्य के प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए हुई नियुक्ति प्रक्रिया में रिक्त पदाें पर एक बार फिर से काउंसिलिंग होगी। इसकी तिथि प्राथमिक शिक्षा निदेशालय ने घाेषित कर दिया है। इसके लिए आवेदन 22 जून से लिए जाएंगे। जबकि काउंसेलिंग 1 अगस्त काे हाेगी। विभाग के निदेशक शशि प्रकाश सिंह की ओर से इसे लेकर सभी उपायुक्ताें काे पत्र जारी किया गया है।

इसमें कहा गया है कि झारखंड प्रारंभिक शिक्षक नियुक्ति नियमावली 2012 के आधा पर 3 जून 2019 तक की काउंसेलिंग के अंतर्गत सहायक शिक्षकाें की नियुक्ति के पश्चात शेष रह रहे पदाें पर काउंसेलिंग कर चयन की कार्रवाई निर्धारित कार्यक्रम के तहत पूरा किया जाएगा। अगर पूर्वी सिंहभूम जिले की बात करें ताे यहां काउंसेलिंग में कुल 137 पदों को 4200 के ग्रेड पे का वेतनमान मिलेगा, जबकि 17 शिक्षकों को 4600 ग्रेड पे का वेतनमान देय हाेगा।
Applications for Counseling: काेर्ट के आदेश के बाद हाे रही है काउंसिलिंग
इस काउंसेलिंग के जरिए जिले के प्राथमिक व मध्य विद्यालय में शिक्षकों की रिक्त 154 पदों को भरा जाएगा। इसमें सिर्फ वे उम्मीदवार ही शामिल हो सकेंगे, जो राज्य में 2015-2016 में शिक्षकों की हुई बहाली में शामिल हुए थे। लेकिन 2019 में काउंसेलिंग को रोक दिए जाने की वजह से उनका चयन नहीं हो पाया था।
अचानक काउंसिलिंग रोक दिए जाने के बाद वजह से चयन वंचित अभ्यर्थियों ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया था। इसके बाद 2023 में हाईकाेर्ट अभ्यर्थियाें के पक्ष में फैसला सुनाया था। इसके बाद ही यह काउंसिलिंग शुरू हाे रही है।
Applications for Counseling: काउंसेलिंग का कार्यक्रम इस प्रकार है
- नियुक्ति के लिए विज्ञापन प्रकाशन की तिथि: 20 जून
- आवेदन प्राप्त करने की तिथि: 22 जून से 27 जुलाई
- प्राप्त आवेदनों की स्क्रूटनी: 23 जुलाई से 31 जुलाई
- काउंसेलिंग: 1 अगस्त
- अंतिम चयन सूची का प्रकाशन: 7 अगस्त
Read also:- UGC NET Admit Card 2024: नेट परीक्षा 18 काे सिटी इंटीमेशन स्लीप जारी, जानिए कब अपलाेड हाेगा एडमिट कार्ड

