मुंबई/Nagpur Hit and Run: पुणे पोर्श कांड के बाद एक और हिट एंड रन केस का मामला सामने आया है। शनिवार काे नागपुर में हाई स्पीड कार ने नंदनवन पुलिस स्टेशन अंतर्गत वेंकटेशनगर चौक में केडीके कॉलेज के पास सड़क किनारे खड़े कुछ दोपहिया वाहनों को टक्कर मारी और फिर भागने के चक्कर में फल-सब्जी विक्रेताओं और कुछ राहगीरों की भीड़ में घुस गई।
बुरी तरह क्षतिग्रस्त हुई कार सड़क किनारे एक पेड़ से टकराने के बाद रुकी। इस घटना में फल और सब्जी विक्रेताओं सहित पांच लोग जख्मी हो गए। दो की हालत गंभीर बतायी जा रही है। इसमें कई वाहनाें काे भी नुकसान पहुंचा है। इस घटना के बाद भीड़ ने कारचालक नाबालिक को कार से बाहर खींच बुरी तरह से मारा, जिससे वह अधमरा हाे गया।
इस दाैरान वह लोगों से मदद के लिए गुहार लगाता रहा। इसके बाद कुछ लोगों ने आरोपी नाबालिग को भीड़ से बचा कर पुलिस के हवाले कर दिया।
Nagpur Hit and Run: एक्सीडेंट में पांच लोग हुए घायल
मिली जानकारी के मुताबिक वेंकटेशनगर में सड़क पर सब्जी मंडी लगती है। यहां बसंती, गोलू और कार्तिक की दुकानें हैं। शनिवार दोपहर करीब एक बजे अग्रवाल दंपती फल और सब्जी खरीदने के लिए रुके। इसी दौरान नाबालिग कार चालकने पहले बाइक को टक्कर मारी और तीनों को कुचल दिया। अग्रवाल दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। इस घटना से सब्जी विक्रेताओं में हड़कंप मच गया। घायलों की पहचान महेंद्र अग्रवाल, वंदना अग्रवाल, सब्जी विक्रेता बसंती गोंड, गोलू साहू और कार्तिक के रूप में हुई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।
Nagpur Hit and Run: पुलिस ने मालिक काे लिया हिरासत में
इस मामले में पुलिस ने नाबालिग और कार मालिक मंगेश गोमाशे को हिरासत में ले लिया। बताया जा रहा है कि कार मालिक एक बड़ी राजनीतिक पार्टी से जुड़ा हुआ है। जबकि आराेपी गराज में काम करता है। जिसे गोमाशे ने चाबियां रास्ते में खड़ी कार को दूर कहीं खड़ी करने को कहा था। पुलिस ने नाबालिग को कार चलाने को मजबूर करने के लिए गराज के मालिक महेश गोनाडे को भी हिरासत में लिया है।
नंदनवन पुलिस स्टेशन के वरिष्ठ निरीक्षक पोपटराव धायतोंडे ने कहा कि कार और गराज के मालिकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं तीन घायलों को छुट्टी दे दी गई है, जबकि दो का अस्पताल में इलाज चल रहा है।’
Nagpur Hit and Run: कार इतनी तेज थी की लोगों को बचने का माैका नहीं मिला
इस घटना के प्रत्यक्षदर्थियाें ने बताया कि कार की रफ्तार इसती तेज थी की सब्जी खरीद रहे बुजुर्ग दंपती महेंद्र अग्रवाल और उनकी पत्नी वंदना टक्कर लगने से कई मीटर दूर जाकर गिरे, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। एक अन्य ने भयावह घटना को याद करते हुए बताया कि कार बगल की गली में गराज की दिशा से आई और तेज गति से फुटपाथ पर भीड़ में घुस गई। इस दाैरान किसी काे भी भागने तक का माैका नहीं मिला।
Read also:- गाजा में आठ इजरायली जवान मारे गए, हमास ने ली जिम्मेदारी

