एरॉन फिंच के रिटायरमेंट के बाद से खाली चल रहा था कप्तानी पद एरॉन फिंच के संन्यास लेने के बाद से ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में कोई कप्तान नहीं था। अब ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम में मिचेल मार्श को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्हें T20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने ये फैसला तब लिया है जब T20 वर्ल्ड कप के आगाज में 12 महीने से भी कम का वक्त रह गया है। इस फैसले के बाद अगले T20 वर्ल्ड कप को देखते हुए कंगारू टीम ने अपनी तैयारियों की ओर पहला कदम बढ़ा दिया है। नए कप्तान के तौर पर मिचेल मार्श टीम में मैथ्यू वेड की जगह लेंगे।

वर्ल्ड कप से पहले कंगारू टीम का साउथ अफ्रीका के दौरे
वर्ल्ड कप से पहले कंगारू टीम को साउथ अफ्रीका के दौरे पर 3 टी20 और 5 वनडे के मुकाबले खेलने हैं। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने इस बीच वर्ल्ड कप के लिए 18 सदस्यीय संभावित टीम घोषित कर दी गई है। यही टीम साउथ अफ्रीका और भारत के खिलाफ वनडे सीरीज भी खेलेगी। इसमें दिग्गज बैटर मार्नस लैबुशेन को शामिल नहीं किया गया है। यानी वे वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं। साउथ अफ्रीका का दौरा 30 अगस्त से शुरू हो रहा है।
ऑस्ट्रेलिया को साउथ अफ्रीका दौरे के बाद वर्ल्ड कप से पहले भारत से भी 3 वनडे खेलने हैं। पैट कमिंस हालांकि हाथ में फ्रेक्चर के कारण 6 सप्ताह के लिए बाहर हैं।
मिचेल मार्श को ऑस्ट्रेलियाई टी20 टीम का नया कप्तान बनाया गया है। इसके अलावा वर्ल्ड कप के लिए घोषित संभावित टीम में तेज गेंदबाज सीन एबॉट और एरॉन हार्डी को भी जगह मिली है। लेग स्पिनर तनवीर संगा भी जगह पाने में सफल रहे हैं। पिछले कुछ समय से वे बैक की चोट से जूझ रहे थे। 21 साल के गेंदबाज को पिछले दिनों न्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम में जगह मिली थी। हालांकि उन्हें डेब्यू का मौका नहीं मिला था।
3 टी20 और 5 वनडे का मुकाबले
साउथ अफ्रीका दौरे पर टी20 के मुकाबले 30 अगस्त, 1 और 3 सितंबर को खेले जाने हैं. वहीं वनडे सीरीज की बात करें, तो मैच 7 सितंबर, 9, 12, 15 और 17 सितंबर को खेले जाएंगे। भारत के खिलाफ मुकाबले 22 सितंबर से शुरू होंग। वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया भी इस सीरीज से अपनी तैयारियों को पुख्ता करना चाहेगी।
मिचेल मार्श का T20 करियर
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने अब तक 46 T20 मुकाबले खेले हैं, जिसमें उन्होंने 1086 रन बनाने के अलावा 15 विकेट अपने नाम किए हैं। बल्ले से जहां उन्होंने 6 अर्धशतक जड़े हैं वहीं गेंद से उनका बेस्ट प्रदर्शन 20 ओवर वाले क्रिकेट में 24 रन देकर 3 विकेट लेने का रहा है।
वर्ल्ड कप के लिए संभावित 18 सदस्यीय टीम
डेविड वॉर्नर, ट्रेविस हेड, स्टीव स्मिथ, ग्लेन मैक्सवेल, जोस इंग्लिश, एलेक्स केरी, मार्कस स्टोइनिस, मिचेल मार्श, कैमरन ग्रीन, एरॉन हार्डी, सीन एबॉट, एस्टन एगर, एडम जंपा, तनवीर संगा, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन एलिस।

