Home » Indian Attacked Australia : ऑस्ट्रेलिया में फिर भारतीय पर हमला, सौरभ की कलाई काटी, पीठ में चाकू घोंपा, रीढ़ की हड्डी टूटी

Indian Attacked Australia : ऑस्ट्रेलिया में फिर भारतीय पर हमला, सौरभ की कलाई काटी, पीठ में चाकू घोंपा, रीढ़ की हड्डी टूटी

by Rakesh Pandey
Indian attacked Australia
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मेलबर्न : ऑस्ट्रेलिया में भारतीयों पर हमलों की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। ताजा मामला मेलबर्न का है, जहां 33 वर्षीय भारतीय युवक सौरभ आनंद पर 4-5 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। सौरभ अपनी दवाएं लेकर घर लौट रहा था, तभी उसे बीच सड़क पर घेरकर बुरी तरह से पीटा गया और चाकू से घायल कर दिया गया।

दवा लेकर लौट रहा था, तभी हुआ हमला

यह घटना 19 जुलाई की शाम करीब 7.30 बजे की है। सौरभ पास के मेडिकल स्टोर से दवा लेकर घर लौट रहा था और अपने दोस्त से फोन पर बात कर रहा था। तभी 5 लोग अचानक उस पर टूट पड़े। एक ने उसकी जेब की तलाशी ली और दूसरे ने उसके सिर पर जोर से घूंसा मारा, जिससे सौरभ सड़क पर गिर पड़ा।

Indian Attacked Australia : कलाई पर वार, फिर पीठ में घोंपा चाकू

जमीन पर गिरने के बाद भी हमलावर नहीं रुके। सौरभ ने जब खुद को बचाने की कोशिश की तो एक ने धारदार चाकू से उसकी कलाई पर वार किया। सौरभ के मुताबिक, पहला वार कलाई पर हुआ, दूसरा हाथ पर और तीसरा हड्डियों पर। उसके बाद एक ने पीछे से मेरी पीठ में चाकू घोंप दिया। इस वार से उसकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया।

हाथ काटने की नौबत, हालत गंभीर

सौरभ के हाथ की हालत इतनी खराब हो गई थी कि डॉक्टरों को लगा कि हाथ काटना पड़ सकता है। हालांकि समय पर इलाज शुरू होने से ऐसा नहीं हुआ। फिलहाल सौरभ का अस्पताल में इलाज जारी है और वह धीरे-धीरे ठीक हो रहा है।

Indian Attacked Australia : 4 हमलावर गिरफ्तार, एक फरार

मेलबर्न पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 में से 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी अभी भी फरार है, जिसकी तलाश जारी है। पुलिस इस हमले की जांच कर रही है कि इसका मकसद लूट था या फिर नस्लभेदी हमला।

पहले भी हो चुके हैं हमले

सौरभ पर हमला कोई अकेला मामला नहीं है। कुछ दिन पहले ही भारतीय युवक चरणप्रीत सिंह पर भी उसी तरह की मारपीट हुई थी, जब वह अपनी पत्नी के साथ टहलने निकला था। सोशल मीडिया पर उस हमले का वीडियो भी वायरल हुआ था।

बढ़ते हमलों से भारतीयों में डर

इन बढ़ते हमलों से ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय समुदाय में डर और चिंता का माहौल है। प्रवासी भारतीयों ने वहां की सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।

Read Also- PM Modi : ‘मन की बात’ में PM मोदी बोले – शुभांशु की अंतरिक्ष यात्रा पर देश को गर्व, बच्चों में जागी नई उम्मीद

Related Articles