Ghatshila : घाटशिला महाविद्यालय में संताली विभाग द्वारा बाहा मिलन समारोह का शनिवार की दोपहर आयोजन किया गया। इसमें आदिवासी आस्था और परंपरा का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह में छात्र-छात्राओं का जन सैलाब उमड़ पड़ा। कॉलेज का पूरा परिसर मांदर की थाप से गूंज उठा। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में घाटशिला के विधायक सोमेश चंद सोरेन शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने कहा कि प्रकृति पर्व से जुड़े महापर्व को प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि उनके पिता पूर्व मंत्री रामदास सोरेन का घाटशिला कॉलेज के विकास का जो सपना था, उसे पूरा कराएंगे। समारोह की अध्यक्षता कालेज के प्राचार्य डॉ आरके चौधरी ने की। संचालन संताली विभाग के प्राध्यापक मानिक मार्डी, बसंती मार्डी और डॉ एसपी सिंह ने किया।
बाहा मिलन समारोह में पूर्व विधायक सूर्य सिंह बेसरा, घाटशिला के एसडीओ सुनील चंद्र, सीडीपीओ अजीत कुमार कुजूर, कोल्हान विश्वविद्यालय के कुलानशासक डॉ राजेंद्र भारती, सीवीसी डॉ प्रभात कुमार सिंह, एबीएम कॉलेज के प्राचार्य डॉ नरेश कुमार, एसबी कॉलेज चांडिल के प्राचार्य डॉ सुनील मुर्मू, जिला पार्षद देवयानी मुर्मू, प्रखंड प्रमुख सुशीला टुडू ,पावड़ा पंचायत के मुखिया पार्वती मुर्मू, थाना प्रभारी राजेंद्र मुंडा, समाजसेवी लखन मार्डी, निर्मल झुनझुनवाला, बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा, प्रो सुबोध कुमार सिंह, प्रो विकास मुंडा, बीडीएसएल महिला कॉलेज की प्राचार्य प्रो पुष्पा गुप्ता, विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत, झारखंड श्रमिक संघ के अध्यक्ष काजल डान के अलावे कॉलेज के शिक्षक, कर्मचारी, छात्र प्रतिनिधि मंडल एवं हजारों की संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

