Home » JHARKHAND NEWS: बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे सीएम, बोले-झारखंड के नौजवानों की रग-रग में बसता है खेल

JHARKHAND NEWS: बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में पहुंचे सीएम, बोले-झारखंड के नौजवानों की रग-रग में बसता है खेल

देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर रहे झारखंड के खिलाड़ी

by Vivek Sharma
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट में भाग लिया, झारखंड के खिलाड़ियों की खेल क्षेत्र में सफलता की सराहना की।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

RANCHI/LOHARDAGA: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शुक्रवार को लोहरदगा में चल रहे बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन समारोह में शामिल हुए। इस दौरान उन्होंने कहा कि खेल के क्षेत्र में झारखंड निरंतर आगे बढ़ रहा है। यहां के नौजवानों की रग-रग में खेल बसता है। झारखंड के खिलाड़ी देश और दुनिया में राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं।

राज्य के लिए बेहतर खेल नीति

मुख्यमंत्री ने कहा कि विश्व क्रिकेट में इस राज्य के खिलाड़ी महेंद्र सिंह धोनी ने अपना परचम लहराया है। लम्बे समय से हॉकी इंडिया में भी झारखंड के खिलाड़ियों का दबदबा रहा है। भारतीय महिला हॉकी टीम में कप्तान सहित कई खिलाड़ी झारखंड से हैं। यह हम सबके लिए गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिर्फ हॉकी और क्रिकेट ही नहीं बल्कि राज्य सरकार का प्रयास है कि तीरंदाजी, फुटबॉल, लॉनबॉल सहित अन्य खेलों में भी हमारे राज्य के खिलाड़ी आगे बढ़ सके, इसके लिए बेहतर खेल नीति बनाई गई है।

READ ALSO: Ramgarh Accident : रामगढ़ में डंपर से टकराने के बाद ट्रक में लगी आग, जिंदा जल गया ड्राइवर

खिलाड़ियों के नाम से जाना जाएगा झारखंड

मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड पूर्व से ही खनिज संपदा के लिए जाना जाता है। राज्य सरकार का प्रयास है कि आने वाले समय में इस राज्य को खिलाड़ियों के नाम से भी जाना जाए, इसके लिए बेहतर कार्य योजना बनाते हुए हम आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज पहली बार इस मैदान में मुझे आने का मौका मिला है। बीएस कॉलेज स्थित इस मैदान को बेहतर स्वरूप देने में राज्य सरकार का भी सहयोग रहा है। पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू ने भी इस मैदान के सर्वांगीण विकास में अपनी महत्ती भूमिका निभाई है।

उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में यह स्टेडियम आकर्षण का केंद्र बनेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज इस क्रिकेट प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हमारे नौजवान खिलाड़ी और बड़ी संख्या में पहुंचे खेल प्रेमी तथा दर्शकों का उत्साह देखते बन रहा है। मुख्यमंत्री ने सभी खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं दी। लोहरदगा लायंस ने पलामू जगलर्स को 8 विकेट से हराकर बलदेव साहू मेमोरियल टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट-2026 पर कब्जा जमाया। सीएम ने उन्हें विजेता ट्राफी दी।

इनकी रही मौजूदगी

मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह के साथ मुख्यमंत्री ने राज्य सरकार द्वारा खेल के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयास व संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान मंत्री डॉ इरफान अंसारी, मंत्री दीपिका पाण्डेय सिंह, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, विधायक रामचंद्र सिंह, विधायक भूषण बाड़ा, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, विधायक राजेश कच्छप, पूर्व राज्यसभा सांसद धीरज प्रसाद साहू समेत अन्य मौजूद थे।

READ ALSO: Chaibasa News: राजाबुरू खदान में स्थानीय बहाली को लेकर आधा दर्जन गांव के लोगों ने निकाली विशाल रैली, 500 को रोजगार देने की मांग


Related Articles

Leave a Comment