नई दिल्ली/ Bhu Recruitment 2023 : बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU Recruitment ) में ग्रुप ए और बी के लिए 250 से ज्यादा पदों पर भर्ती निकली है। इस वैकेंसी के लिए ऑनलाइन एप्लीकेशन डाउनलोड करने के बाद उसे ऑफलाइन भेजना है। ऐसा करने के लिए आपको काशी हिंदू विश्वविद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट www.bhu.ac.in पर जाना होगा।

आवेदन की आखिरी तारीख 22 जनवरी है। ऐसे में जाे छात्र नाैकरी के लिए तैयारी कर रहे हैं वे बीएचयू की वेबसाइट पर जाकर आवेदन फार्म भर सकते हैं। इसके साथ ही इस पूरे प्रक्रिया से संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
Bhu Recruitment 2023 इन पदाें के पर हाेगी नियुक्ति:
इसमें एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के 3, सिस्टम इंजीनियर के 1, जूनियर मेंटेनेंस इंजीनियर/नेटवर्किंग इंजीनियर के 1, डिप्टी लाइब्रेरियन के 2, असिस्टेंट लाइब्रेरियन के 4, चीफनर्सिंग ऑफिसर के 1, नर्सिंग सुपरिटेंडेंट के 2, मेडिकल ऑफिसर के 23, नर्सिंग ऑफिसरके 221 पदों पर भर्ती की जाना है।
Bhu Recruitment 2023 यह है शैक्षणिक याेग्यता:
शैक्षणिक योग्यता की बात करें ताे आवेदन काे संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएशन, बीई, बीटेक,नेट पास और पीएचडी की डिग्री होना चाहिए। आयुसीमा 30 से 50 साल के बीच हाेनी चाहिए। आयु सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी। चयन के लिए उम्मीदवारों काे लिखित परीक्षा देनी हाेगी। होगी।
READ ALSO : जैक ने आकांक्षा प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन की तिथि 12 जनवरी तक बढ़ी

