पटना: Bihar Heatwave: अब तो लोग ऊबने लगे हैं। यह कहते हुए सुने जा रहे हैं कि इस प्रचंड गर्मी ने जीना मुश्किल कर दिया है। न जाने कब निजात मिलेगी। दरअसल, लगभग पूरे भारत के साथ बिहार में गर्मी ने हाल-बेहाल कर रखा है। इस गर्मी ने आम जनजीवन पर व्यापक असर डाला है।
Bihar Heatwave: 43-44 डिग्री सेल्सियस रह रहा अधिकतम तापमान
बिहार में पिछले कई दिनों से तापमान 43-44 डिग्री के आसपार रह रहा है। प्रचंड गर्मी ने लोगों के जीवनयापन पर व्यापक असर डाला है। बिना जरूरी काम के लोग घरों से नहीं निकल रहे हैं और सड़कें दोपहर के समय सूनी नजर आ रही हैं। पटना में आर्द्रता का उच्चतम स्तर भी 67 के आसपास रह रहा है।
Bihar Heatwave: फिलहाल राहत नहीं
पटना सहित बिहार के विभिन्न इलाकों में गर्मी ने कहर ढा रखा है। ऐसे में लोगों को इंतजार है कि कब बारिश शुरू हो और इस गर्मी से राहत मिले। हालांकि मौसम विभाग के पूर्वानुमान को देखा जाए तो फिलहाल इस प्रचंड गर्मी से राहत मिलती नजर रही आ रही। ऐसे में जरूरी है कि लोग सावधानी बररतें और मौसम में बदलाव का इंतजार करें।
Bihar Heatwave: पटना में अगले तीन दिन का संभावित तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
10 जून 43 30
11 जून 42 30
12 जून 41 30
Read Also-Heat wave in Jharkhand : झारखंड में फिर बढ़ेगी गर्मी, 44-45 डिग्री पहुंच सकता है तापमान, अलर्ट जारी

