Home » बिहार में फिर शुरू हुई 69692 शिक्षकों के नियुक्ति की प्रक्रिया, आवेदन के लिए सिर्फ 12 दिन

बिहार में फिर शुरू हुई 69692 शिक्षकों के नियुक्ति की प्रक्रिया, आवेदन के लिए सिर्फ 12 दिन

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: ऐसे उम्मीद्वार जो पिछली बार बिहार शिक्षक नियुक्ति प्रक्रिया में किसी कारण से शामिल नहीं हो पाए थे, उनके लिए अच्छी खबर है। क्योंकि बिहार में एक बार फिर शिक्षकों के पदों पर भर्ती निकली है। इसके तहत कुल 69692 शिक्षकों की नियुक्ति की जाएगी। बीपीएससी ने दूसरे फेज की टीचर भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://www.bpsc.bih.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की अंतिम तिथि 14 नवंबर है। नियुक्ति लिखित परीक्षा के जरिये होगा। यह परीक्षा 7 से 10 दिसंबर 2023 के बीच आयोजित होगी। विदित हो कि इससे पहले बिहार में 1 लाख 20 हजार शिक्षकों की नियुक्ति हुई है इन सभी को इसी सप्ताह नियुक्ति पत्र वितरित किया गया है।

जानिए किन किन पदों पर होगी नियुक्ति:

जारी नोटिफिकेशन के तहत मध्य विद्यालय ( वर्ग 06 से 08), माध्यमिक (वर्ग 09 से 10) और उच्च माध्यमिक वर्ग (वर्ग 11 से 12 ) में शिक्षकों की भर्ती होगी। इसके साथ ही पिछड़ा वर्ग और अति पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग के अन्तर्गत प्रारम्भिक शिक्षक (प्रशिक्षित) माध्यमिक शिक्षक ( स्नातक प्रशिक्षित ) और उच्च माध्यमिक शिक्षक (स्नातकोत्तर प्रशिक्षित) के अलावा प्रधानाध्यापक की नियुक्ति की जाएगी। इनमें सेकेंडरी स्कूल के 18880 पद, स्पेशल सेकेंडरी स्कूल के 270 पद और हायर सेकेंडरी स्कूल के 18830 पद शामिल हैं।
अलग अलग श्रेणियों के लिए इस प्रकार है आवेदन शुल्क:
सामान्य व ओबीसी वर्ग : 750 रुपए
अनुसूचित जाति और जनजाति : 200 रुपए
सभी आरक्षित, अनारक्षित वर्ग की महिला उम्मीदवार : 200 रुपए
40% से अधिक दिव्यांगता : 200 रुपए

ऐसे करें आवेदन :

:: सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट bpsc.bih.nic.in पर जाएं।
:: होमपेज पर बिहार 7वें चरण की टीचर भर्ती 2023 लिंक पर क्लिक करें।
:: न्यू रजिस्ट्रेशन के लिए एक पेज खुलेगा, इसमें सभी जरूरी जानकारियां भरें।
:: रजिस्ट्रेशन पूरा करें, और वैलिड ईमेल एड्रेस और फोन नंबर दर्ज करें।
:: एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके साइन इन करें।
:: एप्लीकेशन फीस जमा करके फॉर्म सबमिट करें ओर इसे डाउनलोड करके एक प्रिंट निकाल लें।

Related Articles