Home » Chaibasa News : हाथी के खौफ से अनियंत्रित हुई बाइक, सड़क पर गिरे युवक को रोजगार सेवक और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

Chaibasa News : हाथी के खौफ से अनियंत्रित हुई बाइक, सड़क पर गिरे युवक को रोजगार सेवक और पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में नोवामुंडी थाना अंतर्गत जामपानी और लेपांग के बीच की घाटी में सोमवार की शाम एक बड़ा हादसा टल गया। अचानक सामने आए हाथी को देखकर बाइक सवार बुरी तरह घबरा गया, जिससे वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में ओडिशा के मयूरभंज जिले के घागरबेड़ा गांव निवासी हीरा गिरी (25) घायल हो गया। वह दुर्घटना के बाद सड़क किनारे अचेत अवस्था में पड़ा रहा। यदि समय रहते किसी की नजर उस पर नहीं पड़ती, तो कड़ाके की ठंड में पूरी रात सड़क किनारे पड़े रहने के कारण है उसकी जान जा सकती थी।

रोजगार सेवक बने देवदूत, पुलिस ने दिखाई तत्परता

उसी दौरान नोवामुंडी प्रखंड के रोजगार सेवक अमित कुमार उस मार्ग से गुजर रहे थे। उनकी नजर सड़क किनारे बेसुध पड़े हीरा गिरी पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए इसकी सूचना नोवामुंडी थाना की पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आई और फौरन टाटा स्टील अस्पताल की एंबुलेंस को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया। पुलिस बल तुरंत मौके पर पहुंचा और घायल युवक को तत्काल टाटा स्टील अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के अनुसार, उसके माथे पर दो टांके लगाए गए हैं और फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस ने युवक की बाइक को सुरक्षित थाने में रख दिया है। रोजगार सेवक अमित कुमार की सूझबूझ और पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई के चलते घायल युवक को समय पर इलाज मिल सका।

इस घटना ने एक बार फिर से यह साबित कर दिया है कि जंगली हाथियों की आवाजाही वाले क्षेत्रों और मार्गों से गुजरते समय वाहन चालकों को अत्यधिक सतर्कता बरतने की आवश्यकता है।

Read Also Chaibasa News : गुवा रेलवे मार्केट में चोरों का उत्पात : एक ही रात में दो दुकानों के टूटे ताले, 15 मोबाइल और रुपये ले उड़े चोर

Related Articles

Leave a Comment