
बेंगलुरूः कर्नाटक के बेंगलुरु में एक साथ तीन इंजीनियरिंग कॉलेजों में बम रखे जाने की खबर सामने आई है। प्राथमिक जांच में कहा जा रहा है कि ये E-mail तमिलनाडु के बीजेपी नेता के अकाउंट से भेजी गई है। भेजे गए E-mail में दावा किया गया है कि कॉलेज कैंपस में हाइड्रोजन बेस्ड IED रखा गया है।
मामला प्रकाश में आते ही कॉलेज परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हांला कि पुलिस द्वारा जांच में कहा गया कि ये सब एक अफवाह है। पुलिस के अनुसार, इस मामले में केस दर्ज कर लिया गया है।
BMS कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग, बैंगलोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (BIT) और MS रमैया इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, इन तीनों ही कॉलेजों में दोपहर 1 बजे ईमेल आया। इस मामले की जानकारी पुलिस को दी गई। खबर मिलते ही पुलिस तीनों जगहों पर बम स्क्वॉड और डॉग स्क्वॉड को तैनात किया गया। इसके बाद जांच पड़ताल में पता चला कि ये धमकियां फेक है।
क्या लिखा था ईमेल में
यह ईमेल कथित तौर पर तमिलनाडु के BJP नेता SV शेखर के ईमेल अकाउंट से भेजा गया था। फेमस एक्टर और पूर्व विधायक के ईमेल में दावा किया गया था कि “तमिलनाडु DMK के नेता जाफर सादिक मामले से ध्यान हटाने के लिए कुछ चुनिंदा कॉलेजों में बम रखे गए है। तमिलनाडु के DGP शंकर जीवाल ने कोयंबटूर में पाकिस्तानी आईएसआई सेल के साथ मिलकर चुनिंदा कॉलेजों में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया ।“
कॉलेजों को भेजे गए ईमेल में यह भी कहा गया है कि वो पुलिस को अलर्ट करते समय एसवी शेखर या IPS अधिकारी वी बालाकृष्णन की संलिप्तता का जिक्र न करें। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आते ही केस दर्ज कर लिया गया है। जिस सिस्टम से E-mail आय़ा था, उसके IP एड्रेस को ट्रैक किया जा रहा है।
प्रिंसिपल ने क्या कहा
BMS कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग के प्रिंसिपल भीमशा ने बताया कि जैसे ही हमें ईमेल मिला, हमने बसवनगुडी पुलिस स्टेशन को इसकी जानकारी दी। स्टूडेंट्स को तुरंत कॉलेज से बाहर निकाया गया। बाद में कोई बम नहीं मिला और यह एक फर्जी धमकी निकली।
BIT कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल जे. प्रकाश ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि ईमेल के सोर्स की जांच पुलिस कर रही है। हमने अपने कॉलेज में मेटल डिटेक्टर लगाने सहित सभी सुरक्षा के उपाय किए हुए है। उनका कहना है कि छात्रों को चिंता करने की जरूरत नहीं है।
Read Also: Cane Bomb on Railway Track: गया व कोडरमा स्टेशन के बीच रेल पटरी पर मिला केन बम, रेल प्रशासन अलर्ट

