Home » Jamshedpur News : बोड़ाम में तेज़ रफ़्तार बस बेकाबू होकर खेत में घुसी, बाल बाल बचे लोग

Jamshedpur News : बोड़ाम में तेज़ रफ़्तार बस बेकाबू होकर खेत में घुसी, बाल बाल बचे लोग

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Bound Bus over turned no injury
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बोड़ाम थाना क्षेत्र के हलुदबनी ओपी के पास मंगलवार सुबह एक बड़ा हादसा होने से टल गया। जमशेदपुर से बोकारो जा रही शहंशाह नामक यात्री बस अचानक बेकाबू होकर सड़क किनारे खेत में जाकर धंस गई। बस में दर्जनों यात्री सवार थे। हादसा इतना गंभीर था कि बस का आधा हिस्सा सीधे खेत में चला गया। बस पलटने से बाल-बाल बची।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस की रफ़्तार काफी तेज़ थी। एक मोड़ पर पहुंचते ही चालक नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सीधे खेत की ओर जा घुसी। घटना के बाद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, हालांकि राहत की बात यह रही कि किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

मौके पर ग्रामीणों ने फौरन बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला और सड़क पर यातायात बहाल कराया। पुलिस ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

Read also Jamshedpur : गोविंदपुर में रेल ट्रैक पर मिली युवक की लाश, आत्महत्या या हादसा, जांच कर रही पुलिस

Related Articles