Home » Bokaro News: दामोदर नदी में फिर डूबे दो छात्र, एक का शव बरामद, दूसरा लापता

Bokaro News: दामोदर नदी में फिर डूबे दो छात्र, एक का शव बरामद, दूसरा लापता

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : दामोदर नदी में नहाने गए दो छात्र गहरे पानी में डूब गए। उनमें से एक का शव बरामद कर लिया गया है। जबकि दूसरे की तलाश जारी है। घटना बोकारो के हरला थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाघाट में मंगलवार सुबह की है।

छात्र विष्णु का शव बरामद कर लिया गया है, वहीं दूसरे छात्र शनि की तलाश देर शाम तक जारी रही। घटना की सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग घटना स्थल पहुंचे। सुबह नदी किनारे अचानक बच्चों के डूबने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण और गोताखोर मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों के साथ पुलिस और प्रशासन की टीम घटना स्थल पहुंची। पुलिस एवं स्थानीय लोग राहत एवं बचाव अभियान में जुट गए।

स्थानीय लोगों ने बताया कि एलएच आजाद नगर निवासी तीन छात्र सनी, विष्णु और रवि एक स्कूटी से बरवाघाट पहुंचे थे। तीनों मिड प्वाइंट पब्लिक स्कूल के छात्र हैं। परिजनों ने बताया कि छात्र सुबह घर से ट्यूशन पढ़ने की बात कहकर निकले थे, लेकिन बाद में उनके नदी में जाने की जानकारी सामने आई। नदी में नहाने के दौरान विष्णु और शनि अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। तीसरे छात्र ने शोर मचाया। आसपास मौजूद लोग नदी की ओर दौड़े।

पानी का बहाव तेज और गहराई के कारण हो रही परेशानी

सूचना मिलते ही बरवाघाट के गोताखोर नदी में उतरे और दोनों छात्रों की तलाश शुरू की। काफी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने विष्णु का शव नदी से बाहर निकाला। शनि का देर तक कोई सुराग नहीं मिल सका है। नदी में पानी का बहाव और गहराई अधिक होने के कारण खोज अभियान में परेशानी आ रही है। पुलिस की मौजूदगी में गोताखोर लगातार नदी के अलग-अलग हिस्सों में तलाश अभियान चला रहे हैं।

दोनों छात्रों के परिजन और रिश्तेदार नदी किनारे पहुंच गए। विष्णु का शव बाहर निकलते ही घटना स्थल पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद बरवाघाट इलाके में भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से नदी किनारे सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और खतरनाक घाटों पर चेतावनी बोर्ड लगाने की मांग की हैं।
इसके पूर्व रामगढ़ में तीन छात्र दामोदर नदी में डूब गए थे। उनमें से एक को बचा लिया गया था। दो की बॉडी बरामद हुई थी।

Read Also: Ramgarh News: पतरातू से चोरी हुआ टाटा 709 वाहन लोहरदगा से बरामद, रामगढ़ SP ने दो थानों का किया निरीक्षणhttps://thephotonnews.com/ramgarh-theft-lohardaga-sp-inspection-police-station/

Related Articles

Leave a Comment