Home » Jamshedpur News : तृतीय झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 24 मई को, स्टार और मॉम्स कैटेगरी भी शामिल

Jamshedpur News : तृतीय झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 24 मई को, स्टार और मॉम्स कैटेगरी भी शामिल

डब्ल्यूएफएफवाईएस झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष, सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 22 मई तक आवेदन जमा कर सकते हैं।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jharkhand Yogasana Sports Championship
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर में वर्ल्ड फिटनेस फेडरेशन ऑफ योगासना स्पोर्ट्स (डब्ल्यूएफएफवाईएस) झारखंड चैप्टर और सरकार योगा एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में 24 मई को तृतीय झारखंड स्टेट योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता कदमा स्थित गणेश पूजा मैदान के पास आंध्रा एसोसिएशन स्कूल के सभागार में आयोजित होगी।

दिव्यांग बच्चों के लिए होगी स्टार कैटेगरी

प्रतियोगिता में 5 वर्ष से लेकर 60 वर्ष से अधिक आयु वर्ग तक के प्रतिभागी हिस्सा ले सकेंगे। आयोजन समिति की ओर से कुल 12 आयु वर्ग निर्धारित किए गए हैं। खास बात यह है कि इस बार दिव्यांग बच्चों के लिए ‘स्टार कैटेगरी’ और महिलाओं के लिए ‘मॉम्स कैटेगरी’ को भी शामिल किया गया है। सभी वर्गों में महिला और पुरुष प्रतिभागियों को भाग लेने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए 22 मई तक करें आवेदन

डब्ल्यूएफएफवाईएस झारखंड चैप्टर के अध्यक्ष, सरकार योगा एकेडमी के संस्थापक एवं अंतरराष्ट्रीय योगगुरु अंशु सरकार ने बताया कि प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 22 मई तक आवेदन जमा कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि प्रतियोगिता का उद्घाटन सत्र सुबह 9:30 बजे से शुरू होगा।

विधायक रहेंगे मुख्य अतिथि

उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में सरयू राय मौजूद रहेंगे। वहीं विशिष्ट अतिथियों में सामाजिक कार्यकर्ता आलोक मल्होत्रा और आंध्रा एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सत्यनारायण शामिल होंगे।

प्रतियोगिता का समापन और पुरस्कार वितरण समारोह शाम 6 बजे आयोजित होगा। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में मुकुल चौधरी उपस्थित रहेंगे। वहीं सम्मानित अतिथियों में सामाजिक कार्यकर्ता इंद्रजीत घोष और पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी शामिल होंगे।

अंशु सरकार ने बताया कि प्रतियोगिता के विजेताओं को 26 से 28 जून 2026 तक हरिद्वार में आयोजित होने वाली नेशनल योगासना स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में भाग लेने का मौका मिलेगा।

Read Also: Bagbera Water Plant: कार्यपालक अभियंता ने विधायक को बताया- 15 जून से शुरू हो जाएगी बागबेड़ा ग्रामीण जलापूर्ति योजना

Related Articles

Leave a Comment