Home » Bokaro Power Plant: झारखंड से दिल्ली तक गहरा सकता है बिजली संकट, बोकारो पावर प्लांट की 500 MW यूनिट बंद

Bokaro Power Plant: झारखंड से दिल्ली तक गहरा सकता है बिजली संकट, बोकारो पावर प्लांट की 500 MW यूनिट बंद

बोकारो थर्मल पावर प्लांट से बिजली उत्पादन पूरी तरह रुक गया है। इसका असर झारखंड के अलावा बिहार, पंजाब और दिल्ली जैसे राज्यों की बिजली सप्लाई पर पड़ने की पूरी आशंका है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​बोकारो : ​बोकारो थर्मल पावर प्लांट में अचानक आई तकनीकी खराबी के चलते बिजली उत्पादन पूरी तरह रुक गया है। शुक्रवार दोपहर बायलर की ट्यूब में लीकेज का पता चलने के बाद सुरक्षा के लिहाज से 500 मेगावाट की मुख्य यूनिट को शटडाउन करना पड़ा। इसका असर झारखंड के अलावा बिहार, पंजाब और दिल्ली जैसे राज्यों की बिजली सप्लाई पर पड़ने की पूरी आशंका है।

​अचानक गिरने लगा था उत्पादन

शुक्रवार सुबह तक प्लांट 364 मेगावाट बिजली बना रहा था, लेकिन दोपहर तक यह घटकर 300 मेगावाट पर आ गया। उत्पादन में आ रही गिरावट को देखते हुए जब इंजीनियर्स ने जांच की, तो बायलर ट्यूब से लीकेज की पुष्टि हुई।

​सोमवार शाम तक ही चालू हो पाएगी यूनिट

परियोजना प्रमुख सुशील कुमार अरजरिया के मुताबिक, बायलर को ठंडा होने में वक्त लगता है। जब तक तापमान सामान्य नहीं होता, मरम्मत कार्य शुरू नहीं किया जा सकता। अगर सब कुछ ठीक रहा और काम तय समय पर पूरा हुआ, तो सोमवार शाम तक इस यूनिट से दोबारा बिजली उत्पादन शुरू कर लिया जाएगा।

देश के कई हिस्सों को यहां से मिलती है बिजली

यह पावर प्लांट नेशनल ग्रिड के जरिए देश के कई हिस्सों को बिजली भेजता है। 500 मेगावाट की इतनी बड़ी यूनिट अचानक बंद होने से पावर ग्रिड पर दबाव बढ़ गया है, जिससे कई इलाकों में कटौती का सामना करना पड़ सकता है।

थर्मल पावर प्लांट के बायलर में लगी पाइपों में पानी बहता है, जो भारी गर्मी और दबाव में भाप बनकर टर्बाइन घुमाता है। लगातार तेज आंच, दबाव या जंग लगने की वजह से जब इन पाइपों में छेद या दरार आ जाती है, तो इसे ‘ट्यूब लीकेज’ कहते हैं। बायलर को बड़े हादसे से बचाने के लिए इसे तुरंत बंद करना जरूरी होता है।

Read Also: Ranchi Crime : नशे के नेटवर्क पर प्रहार, रांची में 570 शीशी कफ सीरप के साथ 3 धराए

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment