एंटरटेनमेंट डेस्क : बॉलीवुड के प्रमुख चाइल्ट आर्टिस्ट जूनियर महमूद जिनका असली नाम नईम था, अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनका निधन 67 वर्ष की आयु में हो गया है। महमूद लूंगा और लिवर कैंसर की बीमारी से जूझ रहे था और उन्होंने गुरुवार देर रात आखिरी सांस ली।
कुछ दिनों से अस्पताल में थे भर्ती
जूनियर महमूद पिछले कुछ दिनों से कैंसर के इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती थे। उनकी आंत में ट्यूमर और लंग्स और लीवर में कैंसर का संक्रमण था। इस खतरनाक बीमारी के चलते उनका स्वास्थ्य दिन-प्रतिदिन बिगड़ रहा था।
दोस्त सलीम काजी ने मौत की की पुष्टि की
जूनियर काजी के दोस्त सलाम काजी ने उनके निधन की खबर की पुष्टि की है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को दोपहर 12 बजे सांता क्रूज वेस्ट में उनका अंतिम संस्कार होगा। इस दुखद समय में उनके घर में शोक मनाने वालों की भी भीड़ जुट रही है।
एक्टिंग की दुनिया के जगमगाते सितारे
जूनियर महमूद का असली नाम नईम सैय्यद था, लेकिन इन्हें जूनियर महमूद कहा जाता था। उन्होंने 11 वर्ष की उम्र में संजीव कुमार के साथ फिल्म ‘नौनिहाल’ में काम कर चुके थे।
फिल्म और टेलीविजन में चमक
जूनियर महमूद ने अपने करियर में 265 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया और कई भाषाओं में अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को मोहित किया। उन्होंने मराठी सिनेमा में भी कई चर्चित फिल्में की।
संजीव कुमार से लेकर अब की बातें
उन्होंने करियर में कई महत्वपूर्ण फिल्मों में काम किया है। जैसे कि ‘ब्रह्मचारी’, ‘कारवां’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘दो रास्ते’, ‘आन मिलो सजना’, ‘हाथी मेरे साथी’, ‘कटी पतंग’, ‘हरे राम हरे कृष्णा’, ‘ब्रह्मचारी’, ‘कारवां’, ‘मेरा नाम जोकर’, ‘दो रास्ते’, ‘कटी पतंग’, ” इन हॉन्ग कॉन्ग’, ‘बॉम्बे टू गोवा’, ‘गुरु और चेला’ जैसी मशहूर फिल्में उनके एक्टिंग टैलेंट की एक झलकी है।

