
धनबाद : आइआइटी आइएसएम में दो दिनों तक उत्सव सा माहौल रहेगा। नौ दिसंबर को संस्थान का 98वां स्थापन दिवस समारोह और 10 दिसंबर को 43वां दीक्षांत समारोह होगा। स्थापना दिवस में राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और दस दिसंबर को उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। शुक्रवार को आइआइटी आइएसएम में आयोजित पत्रकार वार्ता में निदेशक प्रो.जेेके पटनायक, उपनिदेशक प्रो.धीरज कुमार और डीन कोरपोरेट कम्युनिकेशंस प्रो.रजनी सिंह ने यह जानकारी दी। प्रो.पटनायक ने बताया कि स्थापना दिवस समारोह संध्या चार बजे से गोल्डन जुबली लेक्चर थियेटर में शुरू होगा। इसमें संस्थान के 73 फैकेल्टी, छात्रों, कर्मचारियों एवं रिसर्च स्कालर्स को राज्यपाल सम्मानित करेंगे। दीक्षांत समारोह की बात करें तो बतौर मुख्य अतिथि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का कार्यक्रम संध्या पांच बजे पेनमेन आडिटोरियम में शुरू होगा। उपराष्ट्रपति स्वयं 42 में से 39 छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान करेंगे। दीक्षांत समारोह में शैक्षणित सत्र 2022-23 के बीटेक, पीएचडी, पीजी डिप्लोमा, प्रेसिडेंट मेडल, स्पांसर मेडल, सिल्वर मेडल एवं बेस्ट थीसिस समेत कुल 1919 छात्रों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। इनमें से 1249 छात्र दीक्षांत समारोह में उपस्थिति होकर डिग्री प्राप्त करेंगे, शेष छात्रों के किसी कारणवश उपस्थिति न होने की सूरत में डाक से डिग्री भेजी जाएगी। आइआइटी आइएसएम ने तैयारी पूरी कर ली है। समारोह स्थल की सुरक्षा व्यवस्था तक चाक-चौबंद की गई है। दीक्षांत समारोह में डिग्री पाने वाले छात्रों के साथ सिर्फ एक अभिभावक के आने अनुमति प्रदान की गई है। बाहर से आने वाले सभी छात्रों और उनके स्वजन की ठहरने की व्यवस्था आइएसएम के विभिन्न ब्वायज एवं गर्ल्स हास्टल में की गई है। कार्यक्रम के लाइव प्रसारण के लिए जीजेएलटी में स्क्रीन लगाया जाएगा। संस्थान के वेबसाइट पर भी लाइव प्रसारण होगा। दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता संस्थान के बोर्ड आफ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रो. प्रेम व्रत करेंगे। सुबह नौ बजे से शुरु हो जाएगा। छात्रों को डिग्री के साथ अन्य स्पांसर पुरस्कार दिए जाएंगे। कार्यक्रम तीन सत्र में होगा। प्रथम सत्र में 528, द्वितीय में 436, तृतीय में 285 डिग्री बांटी जाएगी।
स्थापना दिवस में 25 वर्ष सेवा पूरी कर चुके कर्मचारी व फैकेल्टी होंगे सम्मानित
आइआइटी आइएसएम शनिवार को अपना 98वां स्थापना दिवस मनाएगा। समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन और धनबाद सांसद पशुपतिनाथ सिंह विशिष्ट अतिथि होंगे। स्थापना दिवस समारोह शाम चार से साढ़े छह बजे तक होगा। इसकी अध्यक्षता संस्थान के बोर्ड आफ गवर्नर्स के चेयरमैन प्रो. प्रेम व्रत करेंगे। इसमें 25 वर्ष सेवा पूरी कर चुके 11 कर्मचारी व फैकेल्टी, 16 रिसर्च स्कालर को इंदर मोहन थापर रिसर्च अवार्ड, विश्व के दो प्रतिशत श्रेष्ठ विज्ञानियों की सूची में शामिल 30 प्रोफेसर, तीन प्रोफेसर को स्पेशल कैटेगरी अवार्ड, चार महिला प्रोफेसर को वूमेन अचीवर्स अवार्ड, चार छात्रों को स्टूडेंट अचीवर्स अवार्ड और सात को प्रधानमंत्री रिसर्च फेलोशिप अवार्ड दिया जाएगा। वूमेन अचीवर्स अवार्ड पाने वालद महिला प्रोफेसर में प्रो.रजनी सिंह, प्रो.रश्मि सिंह, प्रो.सौम्या चावला एवं प्रो.स्वप्नित कृष्णा शामिल हैं।
डिग्री विवरण
– बैचलर आफ टेक्नोलाजी : 806
– दोहरी डिग्री (बीटेक के साथ एमटेक) : 20
– मास्टर आफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन : 69
– मास्टर आफ साइंस : 145
– मास्टर आफ साइंस एंड टेक्नोलाजी : 95
– मास्टर आफ टेक्नोलाजी : 311
– इंटीग्रेटेड मास्टर आफ टेक्नोलाजी : 66
– पीएचडी : 372
– पीजी डिप्लोमा : 35
पदक विवरण
– स्वर्ण पदक : 42
– रजत पदक : 15
– प्रायोजित पदक : 19
– राष्ट्रपति का स्वर्ण पदक : एक
अर्पण दास को प्रेसिडेंट समेत कुल मिलेंगे छह स्वर्ण पदक
43वां दीक्षांत समारोह एक घंटा 20 मिनट का होगा। उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ शाम पांच बजे कार्यक्रम की शुरुआत फोटोसेशन से करेंगे। इसके बाद उपराष्ट्रपति व विशिष्ट अतिथि राज्यपाल समेत अन्य प्रोफेसर एकेडमिक प्रोसेशन के साथ मुख्य कार्यक्रम स्थल पेनमेन सभागार पहुंचेंगे। निदेशक संस्थान की रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। बीओजी के चेयरमैन प्रो. प्रेम व्रत कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि राज्यपाल का संक्षिप्त संबोधन होगा। मुख्य अतिथि व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ का संबोधन होगा। इसके लिए 25 मिनट निर्धारित है। विभिन्न कोर्स के टापर छात्रों को उपराष्ट्रपति उपाधि व मेडल प्रदान करेंगे। 43वें दीक्षांत समारोह में प्रेसिंडेंट गोल्ड मेडल इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग विभाग के छात्र अर्पण दास को प्रदान किया जाएगा। हालांकि अर्पण दास अवार्ड लेने के लिए उपस्थित नहीं रहेंगे। दास को प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल समेत कुल छह मेडल व कैश अवार्ड मिलगा। इसमें दो मेडल, विभाग का गोल्ड मेडल और प्रेसिंडेंट गोल्ड मेडल उपराष्ट्रपति देंगे। अर्पण को अन्य चार स्पांसर मेडल भी दिया जाएगा। इनमें इनमें एसबीआइ कैश अवार्ड, स्वर्गीय पूनम सिंह मेमोरियल कैश अवार्ड, आइआइटी आइएसएम एलुमनी एसोसिएशन बेस्ट अंडर ग्रेजुएट (जेईई) और नीरजा सहाय मेमोरियल गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा।
इन छात्रों को उपराष्ट्रपति देंगे स्वर्ण पदक
बीटेक
अक्षत सिंह बेरुआर केमिकल
अभिषेक पाधि सिविल
अभिषेक कुमार जैन कंप्यूटर साइंस
तेजस नर्सिंग धनाग्रे इलेक्ट्रिकल
अर्पण दास इलेक्ट्रानिक एंड कम्युनिकेशन
प्रथम थलियानी फिजिक्स
अभिनाश मिश्रा इंवायरमेंट इंजीनियरिंग
रीशू राज मैकेनिकल
अदिति राज मिनरल
सुयश रंजन माइनिंग
वीएस कृष्णा माइनिंग मशीनरी
राज परासर पेट्रोलियम
ड्यूल डिग्री
डीबी मिस्री कंप्यूटर साइंस
इंटीग्रेटेड एमटेक
मोहम्मद फजल अप्लाइड जियोलाजी
सुदीप कुमार गुप्ता अप्लाइड जियोफिजिक्स
अमन कुमार पांडेय मैथमेटेक्सि एंड कंप्यूटिंग
एमबीए
श्रुति सराह आनंद एमबीए (एडमिनिस्ट्रेशन)
हरिगरन टी एमबीए (बिजनेस एनालिटिक्स)
एमएससी टेक
सूर्याशीष मजुम्मदर अप्लाइड जियोलाजी
अनुनय दास अप्लाइड जियोफिजिक्स
अतनिमा दास अप्लाइड जियोफिजिक्स
एमएससी
बरशाली घोष केमेस्ट्री
अंजिला बिंदाल मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग
दीपशिखा फिजिक्स
एमटेक
ऋतिक सिंघल केमिकल
आकाश श्रीवास द्विवेदी सिविल
नेहल जैन कंप्यूटर साइंस
सुरभि अग्रवाल डाटा अनालिस्ट
फलक खान अर्थक्वेक साइंस
राजऋषि चक्रवर्ती इलेक्ट्रिकल
अर्पिता डे इलेट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन
सुस्मिता बाल जियोलाजी
सिद्धार्थ गर्ग इंवायरमेंट साइंस
सुनील कुमार फ्यूल, मिनिरल एंड मेटलर्जी
सौरव राय जियो एक्सप्लोरेशन
लक्ष्य श्रीपाठी जियोमैटिक्स
अनिश अमन इंडस्ट्रियल इंजीनियरिंग एंड मैनेजमेंट
मीत नायक मैकेनिकल
मनदीप सिंह गिल माइनिंग
अनुराग रविशंकर माइनिंग मशीनरी
चिराग पोपट भाई पेट्रोलियम
वैष्णवी दीपक फार्मास्यूटिकल
दिव्यांशु वर्मा टनलिंग एंड अंडरग्राउंड स्पेस
प्रेसिडेंट गोल्ड मेडल
अर्पण दास इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन

