Home » Jamshedpur News : सिदगोड़ा में श्री केदारनाथ धाम की थीम पर सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल, भूमि पूजन के साथ तैयारियां शुरू

Jamshedpur News : सिदगोड़ा में श्री केदारनाथ धाम की थीम पर सजेगा दुर्गा पूजा पंडाल, भूमि पूजन के साथ तैयारियां शुरू

अमल संघ मैदान में विधिवत हुआ भूमि पूजन, शामिल हुए श्रद्धालु

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : आगामी दुर्गा पूजा को लेकर शांभवी वंदना दुर्गा एंड काली पूजा कमेटी की ओर से रविवार को सिदगोड़ा स्थित अमल संघ मैदान में विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन के साथ ही पूजा समारोह की तैयारियों का औपचारिक शुभारंभ हो गया।

इस अवसर पर कमेटी की ओर से इस वर्ष तैयार किए जाने वाले भव्य एवं आकर्षक पूजा पंडाल की प्रस्तावित तस्वीर भी जारी की गई। इस वर्ष पंडाल को श्री केदारनाथ धाम की थीम पर तैयार किया जाएगा। कमेटी के अनुसार पंडाल निर्माण के साथ श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और धार्मिक आस्था को ध्यान में रखते हुए पूजा आयोजन को व्यवस्थित बनाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

कमेटी के चेयरमैन विजय खाँ ने कहा कि दुर्गा पूजा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि आपसी भाईचारे, सामाजिक सौहार्द और एकता का पर्व है। उन्होंने कहा कि सभी वर्गों के लोगों के सहयोग से पूजा का आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि पूजा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधा और यातायात प्रबंधन को विशेष प्राथमिकता दी जाएगी, ताकि पूजा पंडाल में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो और पूरा आयोजन सुचारू रूप से संपन्न हो सके।

कमेटी ने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द के साथ दुर्गा पूजा में सहभागी बनें तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करें।

भूमि पूजन कार्यक्रम में आनंद बिहारी दुबे, वरिष्ठ अधिवक्ता प्रकाश झा, संजय पलसानिया, शिव शंकर सिंह, सिदगोड़ा थाना के सब-इंस्पेक्टर, प्रमोद सिंह, अरुण प्रसाद, अभय कुमार सिंह, अजय कुमार, अभिषेक कुमार, मनोज कामत, चंदन मिश्रा, राजेंद्र सिंह, अरविंद राव भालेकर, चंदन कुमार, रामकिशोर, बुद्धदेव चक्रवर्ती, गोपाल प्रसाद, काका, गुरप्रीत सिंह, नीरज कुमार, दीपक, गोलू, गोपी और रानू समेत पूजा कमेटी के सदस्य एवं क्षेत्र के अन्य लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Comment