Home » Jamshedpur News : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव: प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न, 20 सितंबर को मतदान

Jamshedpur News : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ चुनाव: प्रत्याशियों को मिला चुनाव चिह्न, 20 सितंबर को मतदान

चुनाव चिह्न मिलते ही प्रत्याशियों ने तेज किया जनसंपर्क, सुबह 9 से शाम 4 बजे तक मतदान और शाम 5 बजे से होगी मतगणना

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : ब्राह्मण युवा शक्ति संघ के आगामी चुनाव को लेकर चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। चुनाव संचालन समिति ने प्रत्याशियों के बीच चुनाव चिह्न का आवंटन कर दिया है। चुनाव चिह्न मिलने के बाद प्रत्याशियों और उनके समर्थकों ने जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया है।

चुनाव संचालन समिति के अनुसार, पवन को चंदन, अभय को शंख, दिवाकर को रक्षा सूत्र और श्याम तिवारी को पूजा घंटी चुनाव चिह्न आवंटित किया गया है।

चुनाव संचालन समिति के सदस्य अरुण शुक्ला और राकेश उपाध्याय ने बताया कि संघ का चुनाव 20 सितंबर को होगा। मतदान सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक कराया जाएगा। इसके बाद शाम 5 बजे से मतगणना शुरू होगी।

समिति ने बताया कि चुनाव को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान से लेकर मतगणना तक की प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने की तैयारी है। समिति ने सभी प्रत्याशियों और मतदाताओं से चुनाव प्रक्रिया में सहयोग की अपील की है।

चुनाव चिह्न आवंटित होने के साथ ही प्रत्याशी अपने पक्ष में समर्थन जुटाने में सक्रिय हो गए हैं। ऐसे में 20 सितंबर को होने वाला ब्राह्मण युवा शक्ति संघ का चुनाव संगठन के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment