Home » Jamshedpur News: जमशेदपुर में ब्रह्मलोक धाम में भक्तों ने भगवान के साथ खेली चंदन होली, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण से गूंजा परिसर

Jamshedpur News: जमशेदपुर में ब्रह्मलोक धाम में भक्तों ने भगवान के साथ खेली चंदन होली, भजन-कीर्तन और प्रसाद वितरण से गूंजा परिसर

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : होली के पावन अवसर पर ब्रह्मलोक धाम में भक्तों ने भगवान के साथ चंदन होली खेलकर प्रेम और श्रद्धा के साथ उत्सव मनाया। इस अवसर पर सबसे पहले भगवान को चंदन और पुष्प अर्पित किए गए, जिसके बाद सभी भक्तों ने भगवान ब्रह्मानंद के चरणों में चंदन अर्पित किया।इसके बाद भक्तों ने उसी चंदन से एक-दूसरे को तिलक लगाकर प्रेमपूर्वक होली मिलन मनाया।

पूरे कार्यक्रम के दौरान भक्तिमय वातावरण में भक्ति गीतों और कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें उपस्थित श्रद्धालुओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान भगवान का आकर्षक और सुंदर श्रृंगार किया गया तथा विधि-विधान के साथ आरती संपन्न हुई।

आरती के पश्चात भक्तों के बीच प्रसाद स्वरूप भोग का वितरण किया गया।इस अवसर पर उपस्थित सभी शिष्यों और भक्तों ने गुरु चरणों में आनंद और कृपा की कामना की। कार्यक्रम के अंत में सभी ने “सभी धर्मों की जय” का उद्घोष करते हुए आपसी प्रेम, सद्भाव और भाईचारे का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Comment