Home » IPPB Vacancy : इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में आईटी एग्जीक्यूटिव के 54 पदाें के लिए निकली वेकेंसी

IPPB Vacancy : इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में आईटी एग्जीक्यूटिव के 54 पदाें के लिए निकली वेकेंसी

by The Photon News Desk
IPPB Vacancy
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली/IPPB Vacancy: इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में‎इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी‎एग्जीक्यूटिव के 54 पदों पर भर्ती‎निकली है। उम्मीदवार‎ www.ippbonline.com पर ‎24 मई तक आवेदन कर सकते‎हैं। यह भर्ती संविदा के आधार‎पर होगी। इनमें एग्जीक्यूटिव‎एसोसिएट कंसल्टेंट के 28,‎एग्जीक्यूटिव कंसल्टेंट के 21,‎एग्जीक्यूटिव सीनियर कंसल्टेंट‎के 5 पद हैं।

उम्मीदवार का‎कंप्यूटर साइंस, इंफॉर्मेशन‎टेक्नोलॉजी, इलेक्ट्रॉनिक्स में‎बीई, बीटेक या एमसीए या‎बीसीए की डिग्री। कंप्यूटर साइंस,‎इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, ‎इलेक्ट्रॉनिक्स में बीएससी की‎डिग्री होना चाहिए। एग्जीक्यूटिव एसोसिएट कंसलटेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 10 लाख, एग्जीक्यूटिव कंसल्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 15 लाख और एग्जीक्यूटिव सीनियर कंसल्टेंट पद पर चयनित उम्मीदवारों को 25 लाख रुपये सालाना सीटीसी दिया जायेगा।

आयु सीमा :

जारी नाेटिफिकेशन के तहत सभी पदों के लिए अायु सीमा की बात करें ताे यह न्यूनतम 22 वर्ष है। अधिकतम आयु सीमा एग्जीक्यूटिव एसोसिएट कंसलटेंट के लिए 35 वर्ष, एग्जीक्यूटिव कंसल्टेंट के लिए 40 वर्ष और एग्जीक्यूटिव सीनियर कंसल्टेंट के लिए 45 वर्ष तय किया गया है।

चयन प्रक्रिया:

उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जायेगा। इंटरव्यू के अलावा मूल्यांकन ग्रुप डिस्कशन या ऑनलाइन टेस्ट भी आयोजित किया जा सकता है। जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए निर्धारित पात्रता को पूरा करेंगे, उन्हें इंटरव्यू के लिए बुलाया जायेगा।

निम्नलिखित चरणों का पालन करना होगा:

:: आईपीपीबी की आधिकारिक वेबसाइट www.ippbonline.com पर जाएं।
:: मुखपृष्ठ पर “करियर” अनुभाग ढूंढें और “सूचना प्रौद्योगिकी अधिकारियों के लिए आईपीपीबी भर्ती 2024” खोजें।
:: आवेदन के साथ आगे बढ़ने से पहले पात्रता मानदंडों को पूरा करने के लिए अधिसूचना पीडीएफ की सावधानीपूर्वक समीक्षा करें।
:: “नया पंजीकरण” टैब पर क्लिक करके पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करें।
:: पंजीकरण संख्या और पासवर्ड प्राप्त करने के लिए अपना नाम, मोबाइल नंबर और वैध ईमेल पता प्रदान करें।
:: दिए गए क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉग इन करें और सटीक जानकारी के साथ आवेदन पत्र पूरा करें।
:: आवश्यक दस्तावेज जैसे फोटोग्राफ और हस्ताक्षर निर्दिष्ट आकार और प्रारूप में अपलोड करें।
:: संगठन द्वारा निर्दिष्ट आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
:: भविष्य के संदर्भ के लिए आईपीपीबी भर्ती 2024 आवेदन पत्र की एक प्रति प्रिंट करें।

READ ALSO :  आकांक्षा परीक्षा में 521 परीक्षार्थी हुए सफल, सामान्य वर्ग के बच्चे रहे आगे

Related Articles