Home » घर पहुंचा चोरी गई बाइक का ऑनलाइन चालान, पकड़ा गया चोर

घर पहुंचा चोरी गई बाइक का ऑनलाइन चालान, पकड़ा गया चोर

by Rakesh Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पटना: सीसीटीवी कैमरे में कैप्चर हुआ बाइक चोर इसलिए पकड़ में आ गया क्योंकि बिना हेलमेट पहने वह चोरी की बाइक चला रहा था। यह वाकया बिहार की राजधानी पटना का है। दरअसल, राजधानी पटना में यातायात नियम का पालन करने के लिए चौक-चौराहों पर कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे अपराध नियंत्रण में भी पुलिस के लिए मददगार साबित हो रहे हैं।

यह हुई थी घटना

पटना में पिछले 3 अगस्त को राकेश रोशन मिश्रा की बाइक चोरी हो गई थी। इसके बाद उन्होंने बाइक चोरी चली जाने की शिकायत उन्होंने पटना कोतवाली थाने में दर्ज करा दी थी। पुलिस लगातार बाइक और बाइक चोर की तलाश में लगी थी। इसी बीच चोरी की गई बाइक का चालान कट गया। राकेश के मोबाइल पर ऑनलाइन चालान पहुंचा। ऑनलाइन चालान कटने का लोकेशन पटना के कांति फैक्ट्री रोड का आया। यह चालान बाइक चालक द्वारा हेलमेट नहीं पहने होने के कारण कटा था। इसपर राकेश ने तुरंत इसकी सूचना कोतवाली थाना अध्यक्ष को दी. जिसमें बिना हेलमेट के घूम रहे किसी लड़के की फोटो सहित चालान शख्स के मोबाइल पर पहुंच गया।

शातिर निकला आरोपी, कई मामले हैं दर्ज

लोकेशन का अनुमान लगते ही पुलिस ने सक्रियता दिखाई और आरोपी जीतू कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जीतू कुमार पर पटना के विभिन्न स्थानों में कई लूट छिनतई, गृहभेदन और बाइक चोरी के मामले दर्ज हैं। पटना के कई थानों की पुलिस विभिन्न मामलों में उसे तलाश कर रही थी। आखिरकार कैमरे की मदद से कोतवाली थाने की पुलिस ने इसे कांती फैक्ट्री रोड से चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार कर लिया।

24 साल का है आरोपी जीतू कुमार

बाइक चोरी के मामले में पुलिस के हत्थे चढ़ा आरोपी जीतू कुमार अभी महज 24 साल का है। जीतू कुमार महात्मा गांधी नगर, कांटी फैक्ट्री रोड थाना अगम कुआं का रहने वाला है। राजधानी पटना के विभिन्न थाना क्षेत्र में कई आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे चुका है। थानाध्यक्ष संजीत कुमार ने बताया कि इसकी तलाश पुलिस कई दिनों से कर रही थी।

 

READ ALSO : चुटिया पुलिस पर लापरवाही का आरोप, डीजीपी-सिटी एसपी से शिकायत

पटना में बढ़ी बाइक चोरी की घटनाएं

बता दें कि राजधानी पटना में आए दिन बाइक चोरी की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में राकेश मिश्रा की बाइक भी कोतवाली थाना क्षेत्र से चोरी हो गई थी। पटना के कोतवाली थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराए हुए भी एक महीना बीत चुका था। वह तो किस्मत अच्छी थी कि राकेश के मोबाइल पर अचानक यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले से जुड़ा मैसेज पहुंच गया। यह बिना हेलमेट के बाइक चलाने को लेकर 1000 रुपये का ई चालान का मैसेज था।

Related Articles