Home » Jharkhand Elephant Attack : हाथियों का उत्पात : 25 गजराजों के झुंड ने पांच घर तोड़े, 5 एकड़ में धान की फसल को रौंदा

Jharkhand Elephant Attack : हाथियों का उत्पात : 25 गजराजों के झुंड ने पांच घर तोड़े, 5 एकड़ में धान की फसल को रौंदा

by Rajeshwar Pandey
Jharkhand elephant attack
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड में पश्चिमी सिंहभूम जिले के मझगांव प्रखंड की पड़सा पंचायत के डाबुसाई गांव में रातभर हाथियों ने जमकर उत्पात मचाया। हाथियों ने पांच घर तोड़ दिए और घर के बाहर खलिहान में रखी 30 बोरी धान को बर्बाद कर दिया। हाथियों के उत्पात से ग्रामीणों में दहशत है।
ग्रामीणों ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 25 हाथियों का झुंड खैरपाल हाथी चौक होते हुए सिलफोड़ी जंगल से गांव में घुस गया। हाथियों ने देवराज चातार, सीमा चातार, श्री चातार के घर को तोड़ दिया। देवराज चातार की पांच एकड़ में लगी धान की खेत को रौंदकर व खाकर बर्बाद कर दिया।
ग्रामीणों ने वन विभाग व स्थानीय जनप्रतिनिधियों को इसकी जानकारी दी। वन विभाग ने पीड़ितों के घर का निरीक्षण कर उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है।

हाथियों के आतंक से ग्रामीण दहशत में

हाथियों के आतंक से त्रस्त ग्रामीण रातभर जागकर अपना और अपने परिवार की रखवाली कर रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के आतंक के कारण वे अपने खेतों में नहीं जा पा रहे हैं और न ही अपने घरों में सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

वन विभाग की कार्रवाई

वन विभाग ने हाथियों के उत्पात को रोकने के लिए आवश्यक कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। विभाग के अधिकारी ने बताया कि वे हाथियों को जंगल में वापस भेजने के लिए आवश्यक कदम उठाएंगे और पीड़ितों को उचित मुआवजा दिलाएंगे।

Read Also- Jharkhand Weather Update Today : झारखंड में सुबह कोहरा-शाम ठिठुरन, आ गया IMD का बड़ा अपडेट

Related Articles