चाईबासा। गैस की समस्या को लेकर चाईबासा सदर अनुमंडल पदाधिकारी संदीप अनुराग ने गुरुवार को शहर में संचालित आर.के एचपी गैस एजेंसी एवं गोदाम का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सदर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार एवं सदर मार्केटिंग ऑफिसर उपस्थित रहे।
निरीक्षण के क्रम में सदर एसडीओ ने एजेंसी के माध्यम से किए जा रहे कार्यों से संबंधित विभिन्न पंजी, रिकार्ड यथा- स्टाक पंजी, वितरण पंजी, आगत पंजी आदि एवं गोदाम का भौतिक अवलोकन किया। साथ ही वहां मौजूद ग्राहकों आवश्यक जानकारी ली।

उन्होंने कहा कि वर्तमान स्थिति को देखते हुए अनुमंडल क्षेत्र में गैस वितरण सप्लाई चेन को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन लगातार क्रियाशील है। इसके अलावा क्षेत्र अंतर्गत सभी गैस वितरक एजेंसियों को निर्देश दिया गया कि वितरण सुविधा को सुचारू एवं सुगम बनाए रखें । समय-समय पर सूचना को अपडेट करें, ताकि लोगों को सही जानकारी मिलती रहे। किसी भी परिस्थिति में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी न हो, यह सभी एजेंसी संचालक सुनिश्चित करें।
Read Also: Jamshedpur Crime : जमशेदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, महिला समेत चार ब्राउन शुगर तस्कर गिरफ्तार

