Home » Jharkhand Women Cricket : चाईबासा में 5 अप्रैल से अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता, जानें किस स्टेडियम में होंगे मुकाबले

Jharkhand Women Cricket : चाईबासा में 5 अप्रैल से अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता, जानें किस स्टेडियम में होंगे मुकाबले

by Rajeshwar Pandey
Jharkhand Women Cricket
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के तत्वावधान में अंतर जिला सीनियर महिला क्रिकेट प्रतियोगिता 5 अप्रैल से शुरू होने जा रहा है। झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा जारी टाई शीट के अनुसार ग्रुप-ए में गत वर्ष की विजेता टीम रांची के साथ सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा एवं खूंटी को रखा गया है, जिसके सारे मैच चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। जेएससीए द्वारा जारी टाई शीट के अनुसार ग्रुप-ए के सभी लीग मैच के अलावा सुपर डिवीजन के 3 मुकाबले तथा फाइनल मैच चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे। 20-20 ओवर के प्रारूप में खेली जाने वाली इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच लोहरदगा एवं खूंटी के बीच 5 अप्रैल को सुबह 9:00 बजे से खेला जाएगा। उसी दिन दोपहर 1:00 बजे से दूसरे मैच में सिमडेगा का मुकाबला गुमला से होगा।

चाईबासा में खेले जाने वाले ग्रुप-ए के मैच इस प्रकार

तारीखमैचसमय
5 अप्रैललोहरदगा बनाम खूंटी9 बजे
5 अप्रैलसिमडेगा बनाम गुमला1 बजे
6 अप्रैलरांची बनाम खूंटी9 बजे
6 अप्रैलसिमडेगा बनाम लोहरदगा1 बजे
7 अप्रैलरांची बनाम लोहरदगा9 बजे
7 अप्रैलगुमला बनाम खूंटी1 बजे
8 अप्रैलरांची बनाम गुमला9 बजे
8 अप्रैलसिमडेगा बनाम खूंटी1 बजे
9 अप्रैलगुमला बनाम लोहरदगा9 बजे
9 अप्रैलरांची बनाम सिमडेगा1 बजे


इस प्रतियोगिता में सुपर डिवीजन के मुकाबले 11 से 13 अप्रैल के बीच तथा फाइनल मुकाबला बुधवार 15 अप्रैल को खेला जाएगा।
पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि झारखंड राज्य क्रिकेट संघ द्वारा आवंटित इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर जिला क्रिकेट संघ ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली है।

मैच में अंपायरिंग की भूमिका जमशेदपुर के अभिषेक एवं हेमंत ठाकुर निभाएंगे, जबकि खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर बारीक नजर रखने के लिए पर्यवेक्षक की भूमिका में झारखंड राज्य क्रिकेट संघ के महिला चयन समिति के अध्यक्ष कविता रॉय उपस्थित रहेंगी। महासचिव ने बताया कि खिलाड़ियों एवं मैच पदाधिकारियों के रहने एवं खाने-पीने की व्यवस्था तथा मैदान की आधारभूत संरचना के निरीक्षण के लिए झारखंड राज्य क्रिकेट संघ ने पूर्व रणजी खिलाड़ी- सह- जेएससीए के आजीवन सदस्य तड़ित घोष को लाइजनिंग आफिसर बनाकर चाईबासा भेजा है, जो आधिकारिक तौर पर इस प्रतियोगिता का उद्घाटन भी करेंगे।

Read Also- Ranchi Power Cut : राजधानी रांची के इन इलाकों में आज बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी, चल रहा मेनटेनेंस का काम

Related Articles

Leave a Comment